'प्यार हुआ, इकरार हुआ...', प्री वेडिंग इवेंट के लिए मुकेश-नीता अंबानी ने किया डांस रिहर्सल; VIDEO
Anant-Radhika Pre Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Mukesh Ambani-Nita Ambani Dance Rehearsal Video: गुजरात के जामनगर में देश-विदेश की नामी हस्तियों का जमावड़ा लग गया है। यहां मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट का आयोजन हो रहा है। सेलिब्रेशन आज (1 मार्च) से शुरू हो गया है और यह 3 मार्च तक चलेगा।
अंबानी फैमिली ने तीन दिनों के इस इवेंट में हर दिन अलग अलग थीम रखी है। इस दौरान कई सेलेब्स इस ग्रैंड सेलिब्रेशन इवेंट में परफॉर्म करते नजर आएंगे। खुद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी इस दौरान एक स्पेशल परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे, जिसकी एक झलक सामने आई है।
डांस रिहर्सल का सामने आया वीडियो
दरअसल, इंस्टाग्राम पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के डांस रिहर्सल का एक वीडियो सामने आया है। @_ishaambanipiramal's नाम के एक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया। इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को परफॉर्मेंस की तैयारी करते देखा जा सकता है। इसमें दोनों राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के मशहूर सॉन्ग ‘प्यार हुआ इकरार हुआ है’ पर लिप-सिंक करते और डांस करते देखा जा सकता है।
इस दौरान नीता अंबानी साड़ी पहने देखा जा सकता है। दोनों इस दौरान एक साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं और एक साथ कुछ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं।
जामनगर में लगा सितारों का मेला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले 1-3 मार्च तक जामनगर में प्री-वेडिंग इवेंट रखे जा रहे हैं जिसमें भारत से लेकर विदेशों तक की कई मशहूर हस्तियों शिरकत कर रही हैं। देश-विदेश से कई नामी हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। मेहमानों के लिए अंबानी परिवार ने शाही इंतजाम किए हैं।
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का ये पूरा जश्न गुजरात के जामनगर में अंबानी आवास पर 3,000 एकड़ के बगीचे में होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 March 2024 at 17:21 IST