मुकेश अंबानी ने हाथों से परोसे लड्डू, अनंत-राधिका ने भी की 'अन्न सेवा'... प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू
Anant- Radhika: सोशल मीडिया पर अन्न सेवा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका को खाना परोसते देखा जा सकता है।
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे। उससे पहले गुजरात के जामनगर में इनकी शादी का प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन के प्री वेडिंग फंक्शन अन्न सेवा के साथ शुरू हो गए हैं। आज (28 फरवरी) को जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में अंबानी परिवार के सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना खिलाया। इस दौरान मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट खुद लोगों को खाना परोसते नजर आए। राधिका की नानी और माता-पिता नानी ने भी इस अन्न सेवा में हिस्सा लिया।
अंबानी परिवार की अन्न सेवा
जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक यह जारी रहेगा।
अंबानी परिवार ने समारोह के लिए स्थानीय लोगों का आशीर्वाद मांगने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया। भोजन के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद भी उठाया। इस दौरान प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांधा।
हाथों से परोसा भोजन
सोशल मीडिया पर अन्न सेवा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका को खाना परोसते देखा जा सकता है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लोगों को लड्डू परोसते हुए देखा जा सकता है। वहीं अनंत और राधिका भी लोगों को खाना खिलाते और उनसे प्यार से मिलते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
प्री-वेडिंग में जुटेंगी कई नामी हस्तियां
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में आयोजित किया जा रहा है। इनमें कारोबार जगत से लेकर राजनीति, खेल और बॉलीवुड की कई हस्तियां को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कई हस्तियां जामनगर पहुंच भी चुकी हैं।
अभिषेक बच्चन, मानुषी छिल्लर और जान्हवी कपूर समेत कई सितारे प्री वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। वहीं, इंटरनेशनल सिंगर रिहाना के क्रू मेंबर जामनगर पहुंच चुके हैं। भी कार्यक्रम के दौरान पॉप भी जामगनर पहुंच गई हैं। दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह समेत कई अन्य सिंगर प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 February 2024 at 23:10 IST