अपडेटेड 26 January 2023 at 23:55 IST
Most Diamonds in a Watchभारत के नाम, घड़ी में जड़े है 17,524 कीमती हीरें
दुनिया में सबसे अधिक हीरों वाली घड़ी का रिकॉर्ड भारत के रेनानी ज्वेल्स ने अपने नाम किया है। यह खिताब पाने वाली घड़ी में 17,524 हीरें लगे हैं।
Guinness Book of World Record: दुनिया में भारत हीरों का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। हीरों की जब भी बात आती है तो उसमें भारत का नाम जरुर लिया जाता है। हाल ही में भारत के एक ज्वेलर ने सबसे अधिक हीरों वाली घड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मेरठ के रेनानी ज्वेल्स (renani jewels) द्वारा बनाई गई घड़ी में 17,524 हीरें जड़े हुए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड होंगकोंग के नाम दर्ज था।
Most Diamonds in a Watch
सबसे अधिक हीरों वाली घड़ी का नाम श्रींकिया रखा गया है, जिसका मतलब होता है एक फूल। यह फूल भगवान विष्णु के हृदय में है। इस घड़ी में 17524 हीरें जड़े है, जिनमें से 17512 सफेद हीरें है तो वहीं 12 काले हीरे जड़े हुए है। इसे बनाने में 11 महीनों का वक्त लगा है। इस घड़ी का वजन 373.30 ग्राम है। यह एक ब्रेसलेट वॉच है। कुछ ही दिन पहले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस घड़ी को मोस्ट डायमंड्स इन अ वॉच का खिताब दिया है।
घड़ी को बताया खास
रेनानी कंपनी के फाउंडर और CEO हर्षित बंसल ने बताया कि इस घड़ी को बनाने में उन्हें कई महीनों की मेहनत लगी। इस घड़ी को बनाने में 40 कारीगरों ने अपना योगदान दिया। श्रींकिया को उन्होंने सौभाग्य की देवी भी कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये घड़ी बेहद दुर्लभ होगी और पूरे ब्रह्मांड में अपने आप में खास होगी। इससे पहले हर्षित साल 2020 में 12,638 हीरों वाली एक अंगूठी बनाने का नायाब करीश्मा भी कर चुके हैं।
हांगकांग के नाम था पिछला रिकॉर्ड
रेनानी ज्वेलर्स से पहले सबसे अधिक हीरों वाली घड़ी का विश्व रिकॉर्ड हांगकांग के आरोन शम ज्वैलरी लिमिटेड (Aaron Shum Jewelry) के नाम दर्ज था। इस जूलरी कंपनी ने साल 2018 में 15,858 हीरों वाली घड़ी बनाई थी। लेकिन अब यह रिकॉर्ड भारत द्वारा तोड़ा जा चुका है। हर्षित बंसल पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने न सिर्फ मेरठ का बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 26 January 2023 at 23:55 IST