अपडेटेड 10 March 2024 at 13:58 IST
Miss World: मानवतावादी अवॉर्ड से सम्मानित हुईं नीता अंबानी, बोलीं- मैंने सत्यम, शिवम और सुंदरम के..
Nita Ambani Wins Humanitarian Award: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 9 मार्च 2024 को मानवतावादी अवॉर्ड से नवाजा गया था।
Nita Ambani Wins Humanitarian Award: भारत ने 28 साल बाद मिस वर्ल्ड कंपटीशन की मेजबानी की थी। 71वें मिस वर्ल्ड इवेंट का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ था जिसमें चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova को ताज पहनाया गया। इसी इवेंट में भारतीय बिजनेसवुमन, समाजसेविका और शिक्षाविद नीता अंबानी को भी सम्मानित किया गया था।
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 9 मार्च 2024 को मिस वर्ल्ड फाउंडेशन के मानवतावादी अवॉर्ड (Humanitarian Award) से नवाजा गया था। उन्हें ये सम्मान 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (71st Miss World Contest) के फाइनल में दिया गया।
नीता अंबानी को मिला मानवतावादी अवॉर्ड
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरमैन और CEO जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने नीता अंबानी को उनके परोपकारी कार्यों के लिए ये अवॉर्ड दिया है। मोर्ले ने नीता अंबानी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी करुणा के लिए सम्मान दिया जाता है। वह जरूरत पड़ने पर हमेशा मदद करने के लिए तैयार रही हैं।
Founder and Chairperson of Reliance Foundation Nita Ambani received the 'Beauty With a Purpose Humanitarian Award’ on the occasion of the 71st Miss World Finals, held at the Jio World Convention Centre in Mumbai on 9th March. pic.twitter.com/qSJA4LsuEB
— ANI (@ANI)
मानवतावादी अवॉर्ड मिलने पर क्या बोलीं नीता अंबानी?
मानवतावादी अवॉर्ड जीतने के बाद नीता मुकेश अंबानी ने अपनी स्पीच में कहा कि “ये केवल एक पर्सनल अचीवमेंट नहीं है, बल्कि करुणा और सेवा की शक्ति का प्रमाण है जो हम सभी को एक साथ बांधकर रखती है”।
उन्होंने आगे कहा- “अपनी पूरी यात्रा के दौरान मुझे सत्यम, शिवम और सुंदरम के शाश्वत भारतीय सिद्धांतों ने गाइड किया है। रिलायंस फाउंडेशन में, हम हर भारतीय विशेषकर, महिलाओं और युवा लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खेल आजीविका और सशक्त बनाने और कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित प्रयास कर रहे हैं। मैं इस अवॉर्ड को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं”।
नीता अंबानी ने इस दौरान स्वदेश के साथ कॉलाबोरेशन में मनीष मल्होत्रा की एक खूबसूरत हथकरघा साड़ी पहनी थी। उनकी जंगला डिजाइन वाली बनारसी साड़ी चमकदार सोने और जरी से बनाई गई थी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 March 2024 at 13:58 IST