अपडेटेड 20 July 2023 at 13:17 IST

Mahesh Babu ने शेयर की सितारा की शॉर्ट फिल्म 'प्रिंसेस', बेटी को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

महेश बाबू ने बेटी सितारा के जन्मदिन के मौके पर उनकी शॉर्ट फिल्म प्रिंसेस शेयर की है। साथ ही उन्होंने सितारा को खास अंदाज में विश भी किया है।

Follow :  
×

Share


Mahesh Babu Shares Sitara's Short Film | Image: self

Mahesh Babu Shares Sitara's Short Film: महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा के 11वें जन्मदिन पर एक स्वीट बर्थडे विश शेयर किया है। साथ ही उन्होंने सितारा के एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए किए गए फोटोशूट का एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज किया है। 

खबर में आगे पढ़ें:

  • महेश बाबू ने सितारा को किया बर्थडे विश
  • सितारा ने खास अंदाज में मनाया जन्मदिन
  • नम्रता शिरोडकर ने पोस्ट किया स्वीट मैसेज

सितारा का वीडियो शेयर करते हुए महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा-  ''इस अद्भुत टैलेंट पर मुझे गर्व है।'' इस फिल्म में सितारा अमेरिका से आई लड़की के रोल में हैं, जिनकी दादी उन्हें एक गहने के दुकान में ले जाती हैं। वहां जाकर सितारा का कैरेक्टर सुंदर गहने पहन प्रिंसेस जैसा महसूस करने लगता है।

महेश बाबू ने सितारा की एक और तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा-''11वां जन्मदिन मुबारक मेरी स्टार। जो आप चाहें, आपको सब मिलें।''

सितारा ने अपना जन्मदिन बहुत स्पेशल तरीके से मनाया। उन्होंने स्कूल जाने वाली लड़कियों को साइकिल गिफ्ट किया। सितारा की मम्मी नम्रता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सितारा का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह साइकिल गिफ्ट करती नजर आ रही हैं।

नम्रता ने सितारा की एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें सितारा हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ नम्रता ने लिखा- एक साल और बड़ी हो गईं, लेकिन हमेशा मेरी बेबी गर्ल रहोगी। आज का दिन आपको और आप जो हमें खुशियां देती हैं, उसे सेलिब्रेट करने का है। मेरी लिटिल स्टार, आपको जन्मदिन मुबारक हो। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

इस महीने की शुरुआत में सितारा के ज्वैलरी ब्रैंड के एड को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवैयर में दिखाया गया था। महेश और नम्रता दोनों ने टाइम्स स्कवैयर में दिखाए गए सितारा के एड को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

यह भी पढ़ें: Mahesh Babu की बेटी ने दान में दे दी पहली सैलरी, रकम सुन उड़ जाएंगे होश

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 20 July 2023 at 13:16 IST