Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, इन 2 कंटेस्टेंट्स की लगाई जबरदस्त क्लास
Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स शो 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने धमाकेदार एंट्री कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने दो कंटेस्टेंट की जबरदस्त क्लास लगाई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Lock Upp 2: एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नेटफ्लिक्स पर आते ही इस शो ने काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। शो में टीवी इंडस्ट्री, बॉलीवुड और सोशल मीडिया के फेमस स्टार्स इस शो का हिस्सा हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। इस बीच शो में एक बड़ा धमाका होने वाला है, क्योंकि शो की एक्स होस्ट और एक्ट्रेस कंगना रनौत फिर से इसमें नजर आने वाली हैं। उनके आते ही शो का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स की जमकर खिंचाई की।
कंगना की धमाकेदार एंट्री और कंटेस्टेंट्स की क्लास
'लॉकअप 2' को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में बतौर गेस्ट पहुंचीं कंगना रनौत का स्वागत फराह और रितेश ने उत्साह के साथ किया है। फराह ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। इस पर कंगना ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें मिस किया। फराह ने जवाब दिया कि कंगना जैसी हस्ती को कोई भुला नहीं सकता है क्या। शो पर पहुंचते ही कंगना ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लेना शुरू कर दी।
राम कपूर और धीरज धूपर की जमकर लगाई क्लास
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंगना रनौत का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। कंगना ने एक्टर राम कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें गेम को गंभीरता से लेना चाहिए था। कंगना ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें यह शो पसंद नहीं है, तो वे यहां अपना फूहड़पन दिखाने क्यों आए हैं।
राम कपूर ने जवाब दिया कि सही समय आने पर वे अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा कंगना ने एक्टर धीरज धूपर को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि वे खुद को शाहरुख खान समझने की भूल न करें।
आकांक्षा चमोला की बढ़ी मुश्किलें
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोला को बड़ा झटका दिया है। रितेश ने बताया कि आकांक्षा की दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं क्योंकि उनका एक सीक्रेट बाहर आ गया है। श्रेया कालरा ने आकांक्षा के बाइसेक्शुअल होने का राज खोल दिया है, जिसे सुनकर आकांक्षा दंग रह जाएंगी। इसके पहले आकांक्षा और गौरव के तलाक वाले सीक्रेट से उनकी पहली लाइफलाइन खत्म हुई थी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 July 2026 at 16:06 IST