Lock Upp Season 2: 'मैं गोली लेकर आया हूं, सीने में मारना चाहती थी...', लॉक अप 2 में एंट्री मारते ही गोविंदा ने ऐसा क्यों कहा?
Lock Upp Season 2: शो 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा से मिलने उनके पति और बॉलीवुड स्टार गोविंदा की एंट्री हो गई है। उन्होंने शो में आते ही कुछ ऐसा कह दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Lock Upp Season 2: 'लॉक अप: सच या सजा' के आज के आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक होने वाला है। इस शो में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत करने जा रहे हैं। चूंकि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इस समय शो की कंटेस्टेंट हैं, इसलिए गोविंदा का वहां जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के एक पुराने बयान पर चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि 'चीची' ने ऐसा क्या कह दिया है।
गोविंदा ने किया मजाक
शो की होस्ट फराह खान ने गोविंदा का शानदार स्वागत करते हैं। बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपने अंदाज में मजाक करते हुए कहा कि वे जेब में गोली लेकर आए हैं और सुनीता से बोले कि अगर वह सीने पर मारना चाह रही थीं, तो मार लें। एक्टर की यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे और सुनीता भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। आपको याद दिला दें कि साल 2024 में गोविंदा को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी।
सुनीता के खुलासे और रिश्ते पर भी की बात
शो के प्रीमियर पर सुनीता आहूजा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने गोविंदा के अफेयर्स को लेकर भी बात की और मजाक में कहा था कि अगर उन्हें अपने पति पर गोली चलानी होती, तो वह पैर पर नहीं बल्कि सीधे सीने पर चलातीं। राम कपूर से बातचीत के दौरान सुनीता ने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें यहां सिर्फ उकसाने के लिए लाया गया है। उन्होंने यह भी क्लियर करते हुए कहा कि उनके पति के चाहे कितने भी अफेयर रहे हों, वे उनकी पत्नी हैं और सालों तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें ऐसा करने की सलाह दी गई थी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 July 2026 at 17:25 IST