Lock Upp 2: 'मेरे फैंस ने धजिया उड़ा दी...', Yogesh Rawat की स्टेटमेंट सुनकर बुरी तरह भड़के Riteish Deshmukh, कहा- हमें तुम्हारी जरूरत नहीं, घर जाओ- VIDEO
Lock Upp 2 Updates: इन दिनों नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप 2' फैंस के बीच काफी चर्चा में है। ऐसे में शो में योगेश रावत की गलत स्टेटमेंट के बाद रोटेश देशमुख ने उन्हें जमकर डांट लगाई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Lock Upp 2 Riteish Deshmukh Slams Yogesh Rawat: नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में हर दिन आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। शो में दोबारा एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट योगेश रावत ने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिस पर होस्ट रितेश देशमुख बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने योगेश की जमकर क्लास लगा दी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
योगेश रावत ने ऐसा क्या कह दिया?
शो में दोबारा कदम रखने के बाद योगेश का बर्ताव काफी बदला हुआ नजर आया। उन्होंने घर के अन्य सदस्यों आकांक्षा चौधरी, पामेला, वरुण यादव और आकांक्षा चमोला के साथ अपनी बाहर की बातें शेयर कीं।
योगेश ने बड़ी-बड़ी बातें हांकते हुए कहा कि उनके शो से बाहर जाने के बाद उनके फैंस ने इंटरनेट पर "धज्जियां उड़ा दी थीं।" उन्होंने बताया कि फैंस ने 'नो योगेश नो लॉक अप' और 'ब्रिंग बैक योगेश' जैसे ट्रेंड चलाए जो ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे थे।
रितेश देशमुख का फूटा गुस्सा
योगेश की ये घमंड भरी बातें शो के होस्ट रितेश देशमुख को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। उन्होंने वीकेंड पर योगेश को आड़े हाथों लिया और उन्हें जमकर फटकार लगाई।
रितेश ने गुस्से में कहा, "क्या तुम्हें लगता है कि इस शो को तुम्हारी जरूरत है? मैं कहता हूं कि हमें तुम्हारी बिल्कुल जरूरत नहीं है। योगेश, मैं अभी के अभी तुम्हें इस घर से टर्मिनेट करता हूं।" रितेश ने आगे कहा कि तुम जिस दरवाजे से जाना चाहो, जा सकते हो।
योगेश की बोलती हुई बंद
रितेश का ये रौद्र रूप देखकर योगेश घबरा गए। उन्होंने तुरंत कहा, “नहीं सर, सच बताऊं तो मैं यहां से जाने के लिए नहीं आया हूं।”
इस पर रितेश ने उन्हें साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा एहसास दिलाने की कोशिश भी मत करो कि तुम्हारी वजह से इस शो की टीआरपी आ रही है। रितेश ने उन्हें आइना दिखाते हुए यह भी याद दिलाया कि मेकर्स ने उन्हें शो से नहीं निकाला था, बल्कि एक टास्क के दौरान धीरज ने उन्हें आउट किया था। इसलिए वो जो भी बोलते हैं, उसकी जिम्मेदारी उन्हें खुद लेनी होगी।
योगेश ने मांगी माफी
इन सबके बाद योगेश ने फैंस और दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि मेरा इंटेंशन वैसा नहीं था, जैसा दिख रहा है और कहा मैंने बातों-बातों में थोड़ा ज्यादा ही बोल दिया था, उसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं।
शो में हिना खान की भी हुई एंट्री
इस ड्रामे के अलावा 'लॉक अप 2' में एक और बड़ा धमाका हुआ है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उर्फी जावेद ने भी गेस्ट के तौर पर एंट्री की थी।
कब और कहां देखें 'लॉक अप 2'?
अगर आप भी इस ड्रामे को मिस नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे यहां देख सकते हैं:
- कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- कौन-से दिन: शनिवार से गुरुवार
- समय: रात 8 बजे
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 July 2026 at 23:09 IST