Lock Upp 2: 'इसे बाहर निकालो...' Shreya Kalra को गंदे इशारे दिखाने पर Harshad Chopda पर फूटा जनता का गुस्सा, Pookie से बनाया 'Manchild' VIDEO
Lock Upp 2 Updates: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप 2' में रोजाना किसी न किसी मुद्दे पर कंटेस्टेंट्स के फैंस अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऐसे में हर्षद चोपड़ा की इस हरकत के बाद श्रेया कालरा के फैंस जमकर हर्षद को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Lock Upp 2 Updates Harshad Chopda And Shreya Kalra: रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, ड्रामा और विवाद बढ़ता ही जा रहा है। योगेश रावत जैसे मजबूत कंटेस्टेंट के शो से बाहर होने के बाद, अब एक नया बवाल खड़ा हो गया है। इस बार टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा फैंस के निशाने पर आ गए हैं, और उनकी एक हरकत ने दर्शकों को बुरी तरह नाराज कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
इस हफ्ते रितेश देशमुख और फराह खान की जेल दो हिस्सों में बंट चुकी है। एक टीम की कमान शिवांगी जोशी के हाथ में है, और जेलर ने हर्षद चोपड़ा को उनका 'केयरटेकर' बनाया है। हाल ही के एक एपिसोड में खाने को लेकर एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। शो की चर्चित कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच साथ बैठकर खाना खाने को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
बहस इतनी बढ़ गई कि श्रेया ने गुस्से में शिवांगी से कह दिया, "खाना नहीं देना है तो मत दो।"
इसी बीच हर्षद चोपड़ा इस लड़ाई में कूद पड़े। बात तब बिगड़ गई जब हर्षद ने अपना आपा खो दिया और श्रेया को मिडल फिंगर दिखा दी।
जनता का फूटा गुस्सा
हर्षद की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। जो फैंस कल तक उन्हें प्यार से 'पूकी' बुला रहे थे, वो अब उन्हें 'मैन चाइल्ड' का टैग दे रहे हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं।
यूजर्स ने ऐसे निकाला अपना गुस्सा
एक यूजर ने लिखा, "मैन चाइल्ड हर्षद... एकता कपूर को शिवांगी और इसकी ओवरएक्टिंग देखते हुए इनकी फीस में से 80% पैसे काट लेने चाहिए।"
सरे यूजर ने भड़कते हुए कहा, "मुझे यह इंसान बिल्कुल भी पसंद नहीं है, प्लीज इसे शो से बाहर निकालो।"
एक दर्शक ने कमेंट किया, "अब हम इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स या तो इसे बाहर निकालें या फिर हम शो देखना बंद कर देंगे।"
एक और यूजर ने लंबी चौड़ी भड़ास निकालते हुए लिखा, "इस आदमी को क्या हो गया है? यह हमेशा खुद को ओवर-सेंसिटिव बताता है और छोटी-छोटी चीजों पर रोता है, लेकिन खुद यह अग्रेसिव होकर श्रेया पर चार्ज कर रहा है। इसने तो बदतमीजी की हर हद पार कर दी, मुझे लगता है इसे थेरेपी की सख्त जरूरत है।"
इस हफ्ते किन पर लटकी है एलिमिनेशन की तलवार?
हर्षद के इस ड्रामे के अलावा, शो में एलिमिनेशन का खतरा भी मंडरा रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं, उनमें शामिल हैं आकांक्षा चमोला, पैम, शिल्पा शिंदे, वरुण, आकांक्षा चौधरी।
अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फराह खान और रितेश देशमुख, हर्षद की इस हरकत पर क्या एक्शन लेते हैं और इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट शो से बाहर होता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 21 July 2026 at 23:32 IST