अपडेटेड 9 March 2024 at 23:38 IST
चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova बनीं Miss World 2024, कहां तक पहुंची भारत की Sini Shetty?
Miss World 2024: 28 साल बाद मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले का आयोजन हुआ, जिसमें 117 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया।
Miss World 2024 Winner: मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक के क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा के सिर सज गया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में क्रिस्टीना को 'मिस वर्ल्ड' घोषित किया गया। वहीं, लेबनान की यास्मीना ज़ायतौन पहली रनरअप रही।
आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले का आयोजन हुआ। 28 सालों बाद भारत में इस ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ, जिसमें 112 देशों के पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया। इनमें सबको पछाड़कर चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा विजेता बनीं। पिछली बार इस पेजेंट को पोलैंड की रहने वाली कैरोलिना बिलावस्का ने जीता था। उन्होंने ही क्रिस्टीना पिजकोवाको ताज पहनाया।
कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा?
क्रिस्टीना पिस्जकोवा लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही वो मॉडलिंग भी करती हैं। इसके अलावा क्रिस्टीना का Krystyna Pyszko Foundation नाम से एक खुद का फाउंडेशन भी है।
इवेंट में इन सेलेब्स ने की शिरकत
मिस वर्ल्ड के लिए जियो वर्ल्ड कंन्वेंशन सेंटर में सितारों का मेला लगा। कृति सेनन से लेकर पूजा हेगड़े, प्रियंका चाहर चौधरी, रूबीना दिलैक समेत कई सेलेब्स को रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया। वहीं, इस ग्रैंड इवेंट में सिंगर शान से लेकर नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज से रौनक बढ़ाई।
सिनी शेट्टी का टूटा मिस वर्ल्ड बनने का सपना
बता दें कि इस प्रतियोगित में इस कंप्टीशन में टॉप 4 फाइनलिस्ट में लेबनान, त्रिनिदाद और टोबैगो, बोत्सवाना और चेक गणराज्य शामिल थे। वहीं, टॉप 8 तक भारत की सिनी शेट्टी भी पहुंचने में कामयाब हुई थी। हालांकि इसके बाद वो मिस वर्ल्ड बनने का सपना टूट गया। वह इस रेस से बाहर हो गई थीं।
सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। साल 2001 में उनका जन्म मुंबई में हुआ था। वह मिस इंडिया 2024 में पार्टिसिपेट करने के साथ ही कई ब्यूटी पेजेंट के टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया 2022 में 31 हसीनाओं को पछाड़कर खिताब जीता था। इसके अलावा सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 23:22 IST