टूटने की कगार पर शादी, फिर भी ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने से बयां किया दिल का हाल

ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के लिए करवाचौथ व्रत रखा। इस दौरान का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Pawan Singh Jyoti Singh | Image: Instagram

Pawan Singh Wife Karwa Chauth: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच, ज्योति ने 29 अक्टूबर को खास अंदाज में करवाचौथ मनाया। उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समुद्धि के लिए व्रत रखा।

ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे लाल साड़ी में सुहागन की तरह सजी नजर आ रही हैं। इसमें वे व्रत की सभी रस्में पूरी करने के बाद अपना व्रत खोल रही हैं।

पवन सिंह के लिए ज्योति ने रखा व्रत

उन्होंने पति की गैरमाजूदगी के बावजूद अपनी पूरी श्रद्धा से व्रत पूरा किया। इसके बाद रात को थाली सजाकर, दीपक जलाकर उन्होंने परंपरागत रीति से अर्घ्य अर्पित किया। इस पूरे दृश्य को उनके परिवार के सदस्यों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

इसके अलावा वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। ज्योति सिंह ने इस वीडियो के साथ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के मशहूर गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ लगाया है। इसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि करवाचौथ के मौके पर उन्हें पवन सिंह की याद सता रही है। उनका ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट

ज्योति सिंह ने पूजा की वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'हैप्पी करवाचौथ।' इसके साथ ही उन्होंने नजरबट्टू और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की। अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, कुछ का ये भी कहना है कि उन्हें हर चीज सोशल मीडिया पर डालने से परहेज करना चाहिए।

एक यूजर ने पवन सिंह के लिए व्रत रखने की बात कहते हुए लिखा, 'पावर स्टार।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भगवान आपको हमेशा खुश रखे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ज्योति जी प्यार ऐसे ही करना चाहिए, जिस तरह आप पवन भैया से करती हैं।' एक और यूजर ने पवन सिंह को टैग करते हुए आग्रह किया कि वो उन्हें अपना लें।

पवन सिंह-ज्योति सिंह तलाक के तलाक का मामला

बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2018 में यूपी के बलिया में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों में खटपट शुरू हो गई। इसके बाद ज्योति ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के साथ-साथ दो बार गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया। पवन सिंह इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

ज्योति ने अप्रैल 2022 में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। वहीं आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की ओर से तलाक की अर्जी लगाई गई। इसी सिलसिले में अक्टू्बर महीने में दोनों को अदालत में हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे। पवन सिंह की लगातार गैरहाजिरी पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन पर तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाया।  इससे पहले सितंबर में पवन सिंह के वकील ने उनकी मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया था और इस बार भी मां की तबीयत का हवाला दिया। मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई है।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्‍सर्ट के लिए दिल्‍ली मेट्रो ने की स्‍पेशल व्‍यवस्‍था, जाने से पहले जान लें क्या-क्या रहेगा बैन
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 October 2026 at 09:34 IST