इन्फ्लुएंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इंस्टा से मिली कातिलों को लोकेशन, गैंग्सटर से था रिलेशन

Influencer Shot Dead: लैंडी पर्रागा की उम्र केवल 23 साल थी जब 28 अप्रैल को रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े उनका मर्डर हो गया।

इन्फ्लुएंसर लैंडी पर्रागा गोयबुरो की हत्या | Image: @landyparraga.ec/instagram

Influencer Shot Dead: इक्वाडोर की ब्यूटी क्वीन और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लैंडी पर्रागा गोयबुरो (Landy Parraga Goyburo) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लैंडी पर्रागा की उम्र केवल 23 साल थी जब 28 अप्रैल को रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े उनका मर्डर हो गया। यहां हैरानी वाली बात ये है कि कातिलों को सोशल मीडिया के जरिए ही उनकी लोकेशन का पता लगा था।

लैंडी पर्रागा गोयबुरो की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोइंग थी। वह काफी एक्टिव होकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन उनकी यही आदत उनकी मौत की वजह बन जाएगी।

इन्फ्लुएंसर लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडी पर्रागा गोयबुरो रेस्टोरेंट में खाना खा रही थी जब उनके ऊपर ये जानलेवा हमला किया गया। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी आउटिंग की जानकारी अपने चाहनेवालों को देने के लिए सोशल मीडिया पर डाली और यही उन्हें भारी पड़ गया।

लैंडी ने रेस्टोरेंट जाते ही वहां से अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। उनकी लोकेशन भी ऑन थी। बस फिर क्या था, उनकी हत्या करने की फिराक में बैठे कातिलों को मौका मिल गया और सोशल मीडिया से लैंडी पर्रागा गोयबुरो की लोकेशन लेते हुए सीधा उसी रेस्टोरेंट में पहुंच गए जहां वह अपनी जिंदगी का आखिरी मील खा रही थी।

लैंडी पर्रागा गोयबुरो पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

सामने आई जानकारी की माने तो, हमलावरों ने रेस्टोरेंट में लैंडी को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि उनपर हमला करने वाले दो शख्स थे जो हथियारों के साथ लोकेशन पर मौजूद थे। ये पूरी वारदात CCTV में भी कैद हो गई है। पहले दोनों हमलावर लैंडी के पास जाकर उनसे कुछ बातचीत करते हैं, फिर उनपर गोलियां बरसाते हुए वहां से फरार हो जाते हैं। 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक उनकी हत्या के पीछे के कारण का तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि लैंडी पर्रागा गोयबुरो का एक ड्रग्स तस्कर के साथ कथित तौर पर रिलेशन था और शायद उसकी विधवा ने ही इन्फ्लुएंसर की हत्या कराई है।

ये भी पढ़ेंः भांजी को मिले लाइमलाइट इसलिए ऋचा को कर दिया दूर? वायरल वीडियो देख भंसाली पर खूब भड़के फैंस

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 May 2024 at 12:12 IST