अपडेटेड 22 August 2023 at 11:53 IST
सिंगर Raju Punjabi का निधन, 10 दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत! Sapna Choudhary संग हिट हुई थी जोड़ी
हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का सोमवार रात को निधन हो गया है।
Raju Punjabi Death: हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का 40 की उम्र में सोमवार रात को निधन हो गया है। खबरों की माने तो वह पिछले दस दिनों से बीमार थे और हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
खबर में आगे पढ़ें-
- हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी ने ली अंतिम सांस
- आज 3 बजे होगा उनका अंतिम संस्कार
- सपना चौधरी संग सुपर डुपर हिट थी जोड़ी
(राजू पंजाबी का निधन, image- instagram)
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी ने ली अंतिम सांस
‘देसी-देसी’ और ‘सॉलिड बॉडी’ जैसे आइकोनिक गानों के पीछे राजू पंजाबी का ही हाथ है। उनके निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। वह हिसार के आजाद नगर में रह रहे थे। वह कुछ दिन पहले ठीक होकर घर लौट आए थे लेकिन उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिंगर के परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक शोक संदेश शेयर किया है जिसमें सूचित किया गया है कि राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे और आज उनके पैतृक गांव रावतशर जिला हनुमानगढ़ में खेतरपाल मंदिर के पास 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके शव को मंगलवार सुबह राजस्थान में उनके गांव ले जाया गया जहां उनका परिवार रहता है।
सपना चौधरी संग सुपर डुपर हिट थी जोड़ी
राजू पंजाबी और सपना चौधरी दोनों ही हरियाणवी इंडस्ट्री के दो सबसे मशहूर और सफल कलाकार हैं। दोनों ने मिलकर साथ में ‘देसी-देसी’, ‘सॉलिड बॉडी’, ‘तू चीज लाजवाब’ और ‘सैंडल’ जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं। पंजाबी के निधन ने फैंस को तोड़कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 August 2023 at 11:44 IST
