अपडेटेड 15 April 2023 at 10:22 IST
एक बार फिर चलेगा Harry Potter का जादू, जल्द OTT पर होगी रिलीज
Harry Potter ओटीटी प्लेटफॉर्म OTT Release) एचबीओ मैक्स के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। एचबीओ मैक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हैरी पॉटर की टेलीविजन सीरीज के बारे में जानकारी दी।
Harry Potter OTT Release Date: हैरी पॉटर के दीवाने पूरी दुनिया में हैं, हैरी पॉटर फिल्मों में जादू, प्यार और दोस्ती की कहानियां दिखाई जाती थीं। इन कहानियों ने हर उम्र के दर्शकों का दिल जीता है। लोग इन कहानियों को देखते ही खो जाते हैं। आज भी लोग हैरी पॉटर सीरीज की फिल्मों को दिलचस्पी से देखते हैं।
बता दें कि, अब हैरी पॉटर ओटीटी प्लेटफॉर्म (Harry Potter OTT Release) एचबीओ मैक्स के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। एचबीओ मैक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हैरी पॉटर की टेलीविजन सीरीज के बारे में जानकारी दी। इस पोस्ट को देखकर हैरी पॉटर के प्रशंसक काफी खुश हैं।
HBO Max के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया था, 'आपका हॉगवर्ट्स लेटर आ गया है। मैक्स ने पहली हैरी पॉटर स्क्रिप्टेड टेलीविजन सीरीज का ऑर्डर दिया है, जो आइकोनिक किताबों का रूपांतरण है।' इस सीरीज में कौन-कौन से कलाकार काम करेंगे? इस सीरीज का नाम क्या होगा? अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दर्शकों को इस टेलीविजन सीरीज (Harry Potter) में कुछ नए कलाकार देखने को मिलेंगे।
हैरी पॉटर में अभिनेता डेनियल रैडक्लिफ ने हैरी पॉटर फिल्म सीरीज में हैरी की भूमिका निभाई। उनका फैन बेस बहुत बड़ा है। क्या वह इस टेलीविजन सीरीज में काम करने वाले हैं या नहीं? अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फर स्टोन, हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स, हैरी पॉटर एंड द प्रेशियस ऑफ अज़काबन, हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर, हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स, हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस, हैरी हैलोज: पार्ट 2 जैसी पॉटर एंड द डेथली हैरी पॉटर की फिल्में दर्शकों के सामने आ चुकी हैं।
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 15 April 2023 at 10:21 IST