अपडेटेड 13 July 2024 at 20:39 IST

'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी में राधिका मर्चेंट की पहली झलक लूट लेगी आपका दिल, देखें तस्वीरें

अनंत-राधिका की शादी के बाद अब आशीर्वाद सेरेमनी का आयोजन किया गया है। वहीं इस समारोह से राधिका मर्चेंट का पहला लुक सामने आया है।

राधिका मर्चेंट का पहला लुक | Image: instagram

Anant Radhika Shubh Aashirwad Ceremony: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे शहजादे अनंत अंबानी बीते दिन यानी 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को राधिका मर्चेंट संग सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए। वहीं अब दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन शुभ आशीर्वाद समारोह किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के सितारों और जानी-मानी हस्तियों के साथ धर्मगुरु तक नई जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। वहीं इसी बीच नई नवेली दुल्हन राधिका का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

मिसेज अनंत अंबानी के रूप में राधिका मर्चेंट का पहला लुक बहुत ही खूबसूरत है। शुभ आशीर्वाद सेरेमनी के लिए राधिका ने रिया कपूर और मशहूर कॉउटियर अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया पिंक लहंगा पहना है, जिसपर इंडियन आर्टिस्ट जयश्री बर्मन की खूबसूरत 12 पेटिंग्स को हैंडपेंट किया गया है। राधिका का यह लुक हर किसी का दिल जीत रहा है। 

रधिका के लहंगे में छुपी है प्रेम कहानी

अबू जानी संदीप खोसला ने समकालीन भारतीय कलाकार और मूर्तिकार जयश्री बर्मन और रिया कपूर के साथ मिलकर अंबानी परिवार की नई दुल्हन के लिए सबसे अनोखी ड्रेस तैयार की है। जिसमें पेंटिंग्स के जरिए अनंत और राधिका की प्रेम कहानी और दूल्हे राजा के फेवरेट हाथी के प्रति प्यार को दर्शाया गया है। वहीं इस लहंगे की एक और खासियत यह है कि इसमें असली सोने से बनी जरदोजी का काम किया गया है और इसके ब्लाउज में पूरी तरह से रेशम की कढ़ाई की गई है।  

राधिका के बालों में लगा फूल खींच रहा सब का ध्यान

अंबानी परिवार की नई बहू और अनंत की जीवन संगिनी राधिका मर्चेंट ने इस यूनिक लहंगे के साथ सफेद मोतियों वाला हरा हार सेट और इयररिंग्स से साथ मांग टीका पहना हुआ है। वहीं नई नवेली दुल्हन ने चूड़ियों की बजाय कंगन और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। इसी के साथ राधिका की मुस्कुराहट उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। वहीं उन्होंने बालों में कमल का फूल लगाया है, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को मुंबई में शानदार तरीके से अनंत अंबानी संग सात फेरे लेने वाली राधिका मर्चेंट अब शुभ आशीर्वाद रस्म में अपने इस लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं। 

यह भी पढ़ें… अनंत-राधिका की शादी में 'रामन दिवो' लेकर क्यों घूम रही थीं नीता अंबानी? दूल्हे राजा से जुड़ी है वजह

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 13 July 2024 at 20:18 IST