अपडेटेड 5 November 2024 at 21:03 IST
'डर-खुशी, उत्साह और...' पहली बार Akshara Singh कर रही हैं छठ पूजा व्रत, बताया दिल का हाल
Akshara Singh इस साल Chhath Puja का व्रत रखने जा रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने दिल का हाल फैंस के साथ शेयर किया है। आइए जानते हैं।
Akshara Singh Chhath Puja Fast: भोजपुरी इंडस्ट्री पर सालों से अपनी एक्टिंग और सुरीली आवाज से राज करने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand) समेत पूर्वांचल में बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाने वाले छठ पूजा के महापर्व को लेकर अपडेट शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस पहली बार छठ ( Chhath Puja Vrat) का कठिन व्रत करने जा रही हैं। ऐसे में उन्हें खुशी के साथ-साथ कुछ बातों का डर भी सता है, जिसे लेकर एक्ट्रेस (Akshara Singh Latest Post) ने फैंस के साथ अपने दिल की बात शेयर की है।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर ही खुद से जुड़ी अपडेट्स अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक और वीडियो (Akshara Singh Video) साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि वह पहली बार छठ का पर्व खुद मनाने जा रही है। ऐसे में उनके दिल का क्या हाल है, किन बातों की खुशी और डर है इन सब के बारे में बताया। तो चलिए आपको भी बताते हैं।
बिना शादी पहली बार छठ पूजा कर रही हैं Akshara Singh
अक्षरा सिंह (Akshara Singh News) ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें छठ पूजा से पहले की तैयारियों को करते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आज तक देखा था सुना था इस छठ मां के महान पर्व को, आज जब मैं खुद इस पर्व को एक व्रती बनकर कर रही हूं और छोटे-छोटे (Chhath Puja Niyam) नियमों को सीख रही हूं, तो कहीं डर, खुशी, उत्साह और जो भाव मैं महसूस कर रही हूं और मेरा दिल कह रहा है जय छठी मईया।'
Akshara ने फैंस को दी नहाय-खाय की शुभकामनाएं
मंगलवार 5 नवंबर, 2024 से 4 दिनों तक चलने वाले इस छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की पूजा की भी। एक्ट्रेस ने छठ पूजा के पहले दिन यानी नहाय-खाय का वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है और उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं दी है।
नहाय-खाय से शुरू हुई Akshara Singh का छठ पूजा
अक्षरा ने नहाय-खाय का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आपसभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सूर्य देव एवं छठी मैया आपसभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वरदान दें, यही प्रार्थना करती हुं। छठ महापर्व की शुरुआत आपके और आपके पुरे परिवार के लिए शुभ हो। भगवान भास्कर की जय, जय हो छठी मैया।'
छठ के खास मौके पर अक्षरा ने लॉन्च किया नया गाना
आपको बता दें कि छठ महापर्व के खास मौके पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh New Song) ने एक गाना 'पहली बेर छठ कईनी' भी लॉन्च किया है और इस गाने में उन्होंने समाज की दकियानूसी सोच पर निशाना साधा है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 November 2024 at 21:03 IST