डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, सड़क हादसे में फेमस TV एक्ट्रेस की मौत; सदमे में इंडस्ट्री

Accident: घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।

पवित्रा जयराम की मौत | Image: IANS

Pavithra Jayaram Death News: तेलुगु टेलीविजन सीरीज 'त्रिनयनी' में तिलोत्तमा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पवित्रा जयराम की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश के मेहबूबनगर के पास एक भीषण कार दुर्घटना में अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच हैदराबाद से वानापर्थी आ रही एक बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे लौटते समय हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे ने मनोरंजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें: Heeramandi: कैंसर में उबरते हुए की शूटिंग, मनीषा कोइराला ने बताया सबसे मुश्किल सीन, बोलीं- 12 घंटे..

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 May 2024 at 17:21 IST