अपडेटेड 6 August 2021 at 13:04 IST
मुंबई : 'Ullu' कंपनी के CEO विभु अग्रवाल यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे, युवती ने कराया मामला दर्ज
उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस ने फिल्म बनाने वाली एक कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के तहत सीईओ के ऊपर कथित रूप से महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। एएनआई की जानकारी के मुताबिक अग्रवाल के साथ -साथ ही कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी FIR दर्ज किया गया है।
निर्माता विभु अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप
इससे पहले उल्लू कंपनी अपने अश्लील और एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए चर्चा में रही है। 4 अगस्त यानि बुधवार को अंबोली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अग्रवाल पर मुंबई में भारतीय दंड संहिता (IPC) धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के अंधेरी कार्यालय के स्टोररूम में एक 28 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई।
ये भी पढ़ें : Bell Bottom: लारा दत्ता के 'इंदिरा लुक' की फैन हुई हुमा कुरैशी; मेकअप रूम वाला वीडियो किया शेयर
निर्माता विभु अग्रवाल ने 2013 में “बात बन गई” प्रोडूयस और फिर 2019 में उल्लू ऐप लॉन्च किया। इस ऐप में हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, मराठी और तेलुगु सहित कई भाषाओं की ऐडल्ट कंटेन्ट मौजूद है। विभु अग्रवाल एक निर्माता हैं और उन्होंने डांस बार नाम की एक बॉलीवुड फिल्म और कई वेब सीरीज बनाए हैं। वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप को हैंडल करते हैं।
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 6 August 2021 at 13:01 IST