अपडेटेड 23 July 2023 at 19:44 IST

बेहद खूबसूरत हैं Disha Patani की बहन खुशबू पाटनी, फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है नाता, करती हैं देश की सेवा

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। उन्होंने करियर के तौर पर देश सेवा को चुना। वह आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हैं। 

Follow :  
×

Share


Disha Patani Sister Khushboo Patani | Image: self

Disha Patani Sister Khushboo Patani: दिशा पाटनी आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम रोशन कर चुकी हैं। आज वो जिस मुकाम पर हैं, उसका श्रेय उनकी मेहनत और लग्न को ही जाता है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी उन्होंने खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया है। दिशा पाटनी के परिवार के बारे में फैंस बहुत कम जानते हैं। दिशा की बहन का नाम खुशबू पाटनी है। हालांकि खुशबू का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। 

खबर में आगे पढ़ें…

  • दिशा पाटनी की बहन हैं खुशबू पाटनी 
  • पेशे से आर्मी ऑफिसर हैं खुशबू 
  • दिशा की तरह ही ग्लैमरस है उनकी बहन

बेहद खूबसूरत हैं दिशा की बहन 

दिशा पाटनी की खूबसूरती की दुनिया कायल है। आपको बता दें कि दिशा की बहन भी उनकी तरह ही खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। खुशबू और दिशा में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जन्मदिन पर दिशा अपनी बहन के लिए बर्थडे पोस्ट डालती हैं। वहीं दूसरी ओर खुशबू भी सोशल मीडिया अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं खुशबू 

खुशबू पाटनी की फोटोज देख भी धोखा खा सकते हैं। उनकी फोटोज देख ऐसा लगता है, मानो वो कोई मॉडल या एक्ट्रेस ही होंगी। लेकिन खुशबू ने असल में करियर के तौर पर देश की सेवा करना चुना। वह भारतीय आर्मी में लेफ्टिनेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। 

बहन से प्रेरित हैं दिशा 

खुशबू पाटनी अपनी फिटनेस वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी बिकिनी और हॉट फोटोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इंटरव्यू में दिशा इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो अपनी बहन खुशबू से काफी मोटिवेट हैं और अक्सर बहन से प्रेरणी लेती रहती हैं। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है।  

पिता हैं पुलिस में तैनात

खुशबू और दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस में है। वह डीएसपी रेंज ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं। पाटनी सिस्टर्स का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम सुर्यंश पाटनी है। सुर्यंश एक कमाल के आर्टिस्ट हैं। 

यह भ पढ़ें- सारा अली खान का होगा अपना ऑफिस, कीमत 1 करोड़ के पार, यूजर्स बोले- पर ये तो गरीब है न!

दिशा की अपकमिंग मूवीज

दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आए थे। फिलहाल वह कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रही हैं। जल्द ही वो ‘योद्धा’, ‘कंगुवा’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में दिशा को उनके एक्स-बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ स्पॉट किया गया था, जिससे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 

यह भी पढ़ें- Bollywood डेब्यू से पहले ही Ibrahim ने शुरू की डेटिंग!, Palak Tiwari संग मूवी डेट पर जाने के बाद रिलेशनशिप के चर्चे

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 23 July 2023 at 19:43 IST