अपडेटेड 21 September 2023 at 15:42 IST

Sai Pallavi ने इस मशहूर डायरेक्टर से कर ली गुपचुप शादी? VIRAL फोटो का सच कर देगा हैरान

वायरल फोटो के जरिए फैंस दावा कर रहे हैं कि साई पल्लवी और राजकुमार पेरियासामी ने एक निजी समारोह में शादी रचा ली है।

Sai Pallavi Wedding (IMAGE- Rajkumar Periyasamy X) | Image: self

Sai Pallavi Wedding: करोड़ों फैंस का दिल टूट गया जब ऐसी खबर सामने आई कि साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर अचानक एक फोटो वायरल होने लगी जिसके जरिए दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी (Rajkumar Periyasamy) से शादी कर ली है। क्या है इस वायरल फोटो का सच, आइए बताते हैं।

खबर में आगे पढ़ें-

  • क्या एक्ट्रेस साई पल्लवी ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी?
  • डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी की दुल्हनिया बनीं साई पल्लवी?
  • साई पल्लवी और राजकुमार पेरियासामी की फोटो वायरल

क्या एक्ट्रेस साई पल्लवी ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी?

सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें साई पल्लवी और राजकुमार पेरियासामी नजर आ रहे हैं। दोनों के गले में फूलों की माला डली होती है और वे मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस फोटो के जरिए फैंस दावा कर रहे हैं कि दोनों ने एक निजी समारोह में शादी रचा ली है। हालांकि, इस वायरल फोटो का सच कुछ और है। 

(IMAGE- Rajkumar Periyasamy X)

वायरल फोटो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। साई एक मशहूर कलाकार हैं जिनके लाखों चाहनेवाले हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबर बड़ी ब्रेकिंग थी। हालांकि, अब सच्चाई सामने आ गई है। एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई है, बल्कि ये वायरल फोटो फिल्म SK21 के पूजा समारोह के दौरान ली गई थी। 

कुछ महीने पहले डायरेक्टर राजकुमार ने फिल्म SK21 के पूजा समारोह से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिनके साथ उन्होंने साई पल्लवी को जन्मदिन की बधाई दी। उस फोटो को अब क्रॉप करके ऐसे वायरल कर दिया गया जैसे सचमुच दोनों ने शादी कर ली हो।

फिर नागा चैतन्य संग दिखेंगी साई पल्लवी

NC23 के जरिए नागा चैतन्य और चंदू मोंडेती तीसरी बार साथ में काम कर रहे हैं। अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि इस फिल्म में लीडिंग लेडी साई पल्लवी होने वाली हैं जिसे सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा करते हुए लिखा- “सुंदर और प्रतिभाशाली साई पल्लवी NC23 की यात्रा में शामिल हो गई हैं। प्री-प्रोडक्शन पूरे जोरों पर है। शूटिंग जल्द ही शुरू होगी”।

ये भी पढ़ेंः साउथ में तहलका मचाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं Sai Pallavi? जानिए कौन होगा हीरो

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 September 2023 at 15:38 IST