अपडेटेड 22 May 2024 at 11:22 IST
अपकमिंग 'हैरी पॉटर' सीरीज को लेकर एक्साइटेड डेनियल रेडक्लिफ, किरदार को लेकर कही ये बात
Harry Potter: एक्टर डेनियल रेडक्लिफ अपकमिंग सीरीज 'हैरी पॉटर' सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
डेनियल रेडक्लिफ | Image:
Instagram
Harry Potter: एक्टर डेनियल रेडक्लिफ का कहना है कि वह अपकमिंग 'हैरी पॉटर' सीरीज देखने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या वह गेस्ट स्टार या कैमियो अपीयरेंस में नजर आएंगे।
डेडलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, रेडक्लिफ ने कहा, ''बाकी दुनिया की तरह, (मैं) एक ऑडियंस के रूप में 'हैरी पॉटर' देखना चाहता हूं।''
34 वर्षीय अभिनेता ने पहली बार इस फिल्म सीरीज में हैरी पॉटर की भूमिका निभाई थी। उस समय वह सिर्फ 12 साल के थे और तभी से सुर्खियों में आ गए।
2001 में 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन' से लेकर 2011 में 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज- पार्ट 2' तक, स्टार ने सीरीज की सभी आठ फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 May 2024 at 11:22 IST