अपडेटेड 28 October 2024 at 21:47 IST

अनूप जलोटा की आवाज में संगीतकार एस आर डेहरिया का भजन 'हे मनमोहन' रिलीज, नितेश तिवारी का निर्देशन

'हे मनमोहन' भजन सम्राट अनूप जलोटा की दिलकश आवाज एस आर डेहरिया का दिल छू लेने वाला गीत-संगीत और नितेश तिवारी की सिनेमाई प्रतिभा से मिलकर एक बेहतरीन प्रस्तुति है।

अनूप जलोटा की आवाज में हे मनमोहन भजन | Image: IANS

Anoop Jalota Hey Manmohan Bhajan Released: 'हे मनमोहन' पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा की दिलकश आवाज एस आर डेहरिया का दिल को छू लेने वाला गीत-संगीत और नितेश तिवारी की सिनेमाई प्रतिभा से मिलकर एक बेहतरीन प्रस्तुति है। 'हे मनमोहन' दिवाली के सार को दर्शाता है, प्रकाश, प्रेम और आध्यात्मिकता का उत्सव। अनूप जलोटा की भावपूर्ण आवाज डेहरिया के मार्मिक बोल और संगीत तिवारी के कुशल निर्देशन के साथ ही भोपाल के प्रतिभाशाली कलाकार राजू राव के Music Arrangements मिलकर एक पारलौकिक अनुभव पैदा करती है।

अनुप जलोटा, एस आर डेहरिया, नीतेश तिवारी और आसिफ खान के सहयोग से एसएमडब्ल्यू फिल्म्स प्रोडक्शन की नवीनतम रिलीज में भक्तिमय जादू परिलक्षित होता है। 'हे मनमोहन' दीवाली की वास्तविक भावना को दर्शाता है। प्रकाश, प्रेम और आध्यात्मिकता का जश्न, जलोटा की आत्मीय आवाज, डेहरिया के मार्मिक गीत-संगीत और तिवारी के मास्टरफुल निर्देशन के साथ मिलकर एक अलौकिक अनुभव बनता है।

प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक, संगीतकार और लेखक नितेश तिवारी ने 'हे मनमोहन' फिल्मांकन का निर्देशन किया है। तिवारी ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म मचान से एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है और टी-सीरीज, जी म्यूजीक और हंगामा जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित 100 से अधिक एल्बमों के लिए संगीत तैयार किया है। एसएमडब्ल्यू फिल्म्स प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता के रूप में नितेश तिवारी ने अपनी अन्य प्रतिभाओं के अलावा प्रोडक्शन में अपनी समर्पित भागीदारी से इस प्रोडक्शन हाउस में मील के पत्थर स्थापित किए।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के एक छोटे से खूबसूरत गांव झिरना में जन्मे एस आर डेहरिया की प्रभावशाली पृष्ठभूमि में म्यूजिक कंपोजर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (MCAI) और स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SWAI) के साथ पंजीकरण शामिल हैं। उनके काम को विभिन्न प्लेटफॉर्म पर काफी सराहा गया है। उनके लिखे एवं स्वरबद्ध किए गीत प्रतिष्ठित टीवी धारावाहिक और आईटीए अवार्ड शो में शामिल किए जा चुके है। प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक, संगीतकार और लेखक नितेश तिवारी ने 'हे मनमोहन' के वीडियो का निर्देशन किया है। तिवारी ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म मचान से एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है और टी-सीरीज, जी म्यूजिक और हंगामा जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित 100 से अधिक एल्बमों के लिए संगीत तैयार किया है।

छह साल पहले स्थापित एसएमडब्ल्यू फिल्म्स प्रोडक्शन बॉलीवुड प्रतिभाओं और उभरते कलाकारों का केंद्र रहा है। कई सुप्रसिद्धं बॉलीवुड, इण्डियन आइडल, सारेगामापा के गायक गायिकाओं के गीत इस  प्रोडक्शन हाउस से रिलीज किए जा चुके है। एस एम डब्ल्यू फिल्म प्रोडक्शन महत्वाकांक्षी गायकों, गीतकार, संगीतकारों अभिनेताओं एव स्थानीय कलाकारों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें… Vidhu Vinod Chopra ने दिखाई सिनेमाई दुनिया की झलक

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 October 2024 at 20:03 IST