अपडेटेड 25 February 2024 at 15:04 IST

फिल्मों का हीरो निकला रियल लाइफ विलेन, 13 सालों तक रिश्तेदार के साथ करता रहा रेप

Manoj Rajput Rape Case: मनोज राजपूत पर अपने ही रिश्तेदारी में एक लड़की का शोषण करने का आरोप है।

मनोज राजपूत रेप केस | Image: X

Manoj Rajput Rape Case: छत्तीसगढ़ फिल्मों के एक्टर मनोज राजपूत को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके खिलाफ जीआरपी थाने में दुष्कर्म और अप्राकृतिक अनाचार का मामला दर्ज किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसके ऊपर ये गंभीर आरोप उसकी ही एक रिश्तेदार ने लगाए हैं।

बड़े पर्दे पर हीरो बनने वाले मनोज राजपूत रियल लाइफ में विलेन निकलेंगे, ये तो उसके फैंस ने कभी नहीं सोचा होगा। मनोज राजपूत पर अपने ही रिश्तेदारी में एक लड़की का शोषण करने का आरोप है। 

मनोज राजपूत को रेप के आरोप में किया गिरफ्तार

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मनोज पर आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और अप्राकृतिक तरीके से सेक्स करता रहा। ये सिलसिला 12-13 सालों तक चलता रहा। जब उस दरिंदे ने अपने रिश्ते में लगने वाली बहन के साथ संबंध बनाया, तब वह नाबालिग थी। 13 सालों तक वह लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसका रेप करता रहा। और अब उसे शादी से इनकार कर दिया।

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

अब वह पीड़ित युवती मदद की गुहार लेकर 22 फरवरी की रात पुलिस के पास पहुंची। उसका दावा है कि मनोज उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से सेक्स करता था। उसने कहा कि मनोज राजपूत ने उसे शादी का झांसा दिया और 2011 से ही उसका यौन शौषण कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि मनोज उसे जान से मारने की धमकी देता था। 

अब पीड़िता की शिकायत के आधार पर उस एक्टर के खिलाफ धारा 376, 377, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि यौन शौषण के समय लड़की नाबालिग थी इसलिए पॉक्सो एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है। खबरों की माने तो मनोज को शुक्रवार को दुर्ग शहर में उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया था। उसकी कोर्ट में पेशी हुई जहां कोर्ट ने कथित तौर पर पॉक्सो को ये कहते हुए रद्द कर दिया कि ये कानून 2011 में लागू नहीं किया गया था।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मनोज राजपूत ने छत्तीसगढ़ की एक फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। साथ ही, वह फिल्म ‘गांव का जीरो शहर’ में एक्टिंग के अलावा उसका निर्देशन और निर्माण भी कर रहा था। 

ये भी पढ़ेंः Rakul-Jackky Sangeet: कपल ने शेयर की ड्रीमी नाइट की तस्वीरें, रकुल को गोद में उठाते दिखे दूल्हे राजा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 February 2024 at 15:04 IST