अपडेटेड 24 April 2024 at 23:08 IST

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह चुनाव लड़ने से पहले ही मुश्किल में घिरे, 5 अलग-अलग थानों में केस दर्ज

रोहतास में अभिनेता पवन सिंह पर आचार संहिता का केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है।

Follow :  
×

Share


पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज | Image: X

Bhojpuri superstar Pawan Singh : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की राजनीतिक पारी शुरू होने से पहले ही उनकी मुश्किलें शुरू हो गई है। बिहार के रोहतास में अभिनेता पवन सिंह पर आचार संहिता का केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है। 

दरअसल, पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में अपना जलवा बिखरने के बाद अब सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वो बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था। पवन सिंह को देखने के लिए काराकाट की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पवन सिंह पर रोड़ शो में परमिशन से अधिक वाहन उपयोग करने पर केस दर्ज हुआ है। 

5 गाड़ियों की थी परमिशन

पवन सिंह पर आरोप है कि रोड शो के लिए उन्हें केवल 5 चार पहिया वाहन की परमिशन मिली थी। जब रोड शो निकलना शुरू हुआ तो उसमें करीब 20-25 गाड़ियां शामिल हुई। इसके अलावा भारी मात्रा में बाइक भी रोड शो में शामिल हुई थी। पवन सिंह का यह रोड शो करीब 13 किलोमीटर लंबा था।

खास बातचीत में खोले कई राज

वहीं, बुधवार को रिपब्लिक भारत के साथ Exclusive बातचीत में पवन सिंह ने कई राज खुले। आसनसोल सीट पर चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर भी एक्टर ने खुलकर बातचीत की। पवन सिंह ने कहा काराकाट की जनता से बहुत प्यार मिल रहा है। यहां जनता के बीच में आकर अलग ही आनंद महसूस हो रहा है। उम्मीद है कि जनता का ये प्यार आगे भी ऐसा ही रहेगा।

पवन सिंह से जब ये सवाल पूछा गया कि पहले सिंगर, अभिनेता और अब नेता इसके आगे क्या? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब पवन सिंह काराकाट का बेटा है। जब मैं प्रचार पर निकलने से पहले मां का आशीर्वाद लेने गया, तो मां ने कहा कि आज से मेरा बेटा काराकाट का बेटा हो गया। अब जनता जो कहेगी यहां के विकास के लिए मुझे वही काम करना है।

आसनसोल सीट को लेकर पवन सिंह ने क्या कहा?

BJP ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। पहली सूची में ही पवन सिंह का नाम जारी भी कर दिया गया था। मगर 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। नाम वापस लेने के पीछे क्या वजह थी इस पर एक्टर नहीं कभी खुलकर बात नहीं। बुधवार को रिपब्लिक भारत के साथ बातचीत के दौरान जब ये सवाल दोहराया गया, तो पवन सिंह ने कहा कि आसनसोल की बात हमलोग न करें तो ज्यादा बेहतर है। जो बीत गई सो बात गई। इस सीट को लेकर मेरी कुछ पर्सनल बात हैं जिसे मैं मीडिया में नहीं लाना चाहता हूं। 

ये भी पढ़ें: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह करते हैं तगड़ी कमाई, जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल; जानें कितनी है नेटवर्थ 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 24 April 2024 at 22:25 IST