दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर PM ट्रूडो का सरप्राइज विजिट, बोले- पंजाब के लड़के ने इतिहास...

दिलजीत दोसांझ को कॉन्सर्ट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सरप्राइज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिलजीत दोसांझ PM ट्रूडो | Image: @diljitdosanjh

Canada PM Visit to Diljit Concert: एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी सिंगिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। देश ही नहीं विदेश में भी उनके लाखों-करोड़ों चाहनेवाले हैं। इन दिनों वो कॉन्सर्ट में व्यस्थ चल रहे हैं। 'गुड न्यूज' फेम स्टार ने एक वीडियो शेयर किया है, जो वाकई बेहद सरप्राइजिंग है।

मालूम हो कि दिलजीत दोसांझ कनाडा के टोरंटो में एक म्यूजिक कंसर्ट के लिए गए हुए हैं। इस बीच वो कनाडा के रोजर्स सेंटर में परफॉर्म कर ही रहे होते हैं कि वहां के पीएम उन्हें सरप्राइज विजिट कर चौंका देते हैं। इसी स्पेशल मोमेंट का कुछ हिस्सा दिलजीत और प्रधानमंत्री ट्रूडो ने एक वीडियो में संजोकर साझा किया है।

'विविधता कनाडा की ताकत'

दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडया हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि वो अपने कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने में बिजी हैं। खचाखच फैंस से भरा हॉल सिंगर के गानों का लुत्फ उठा रहा है। पूरी भीड़ दिलजीत की आवाज सुनने में मदहोश है। इसी पल स्टेज पर पीछे से प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आकर दिलजीत को गले से लगा लेते हैं। इसके बाद का मोमेंट और अंदाज भी बेहद खास और चेहरे पर मु्स्कान बिखेर देने वाला है। दोनों का साथ में लाइट मोमेंट शेयर करना और फोटो क्लिक करवाना काफी पसंद किया जा रहा है।

पंजाबी सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘विविधता कनाडा की ताकत है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इतिहास देखने आए थे। रोजर्स सेंटर में हमारा हाउसफुल है!’

Diversity is 🇨🇦‘s strength. Prime Minister @JustinTrudeau came to check out history in the making: we sold out the Rogers Centre! pic.twitter.com/vyIKlvvplM

— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

PM ट्रूडो ने की दिलजीत की तारीफ

प्रधानमंत्री ट्रूडो ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘दिलजीत दोसांझ के शो से पहले उन्हें गुड लक कहने के लिए रॉजर्स सेंटर पहुंचा। कनाडा एक महान देश है, जहां पंजाब से आया एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है। विविधता सिर्फ हमारी शक्ति ही नहीं है, ये हमारा सुपर पावर है।’

Stopped by the Rogers Centre to wish @diljitdosanjh good luck before his show.

Canada is a great country — one where a guy from Punjab can make history and sell out stadiums. Diversity isn’t just our strength. It’s a super power. pic.twitter.com/EYhS0LEFFl

— Justin Trudeau (@JustinTrudeau)

दिलजीत ने कनाडा में रचा इतिहास

बता दें कि पंजाबी बॉय दिलजीत ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वो रॉजर्स सेंटर में शो करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट बन गए हैं। इतना ही नहीं कमाल की बात तो ये रही की सभी टिकट भी सॉल्ड आउट हो गए। 

यह भी पढ़ें: भगवान ने बचाई जान... ट्रंप का निकला प्रभु जगन्नाथ रथयात्रा से 48 साल पुराना कनेक्शन, जानिए क्या
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 12:53 IST