अपडेटेड 12 July 2023 at 13:08 IST

'हाय-हाय रे मजबूरी... से रिमझिम गिरे...' तक सावन के सदाबहार बॉलीवुड गानों की लिस्ट, जिसे आप भी गुनगुनाते हैं

बॉलीवुड का पसंदीदा मौसम रहा है सावन। हर दौर में ऐसे गाने बने जो दिलों में बस गए।

Follow :  
×

Share


IMDb/youtubegra: PC | Image: self

Top 10 sawan songs:  बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक महीना रहा है सावन। इसका जश्न भी खूब मनाया गया है। चाहें नाममात्र के पैसे कमाने वाले हीरो को अपनी मजबूरी की दास्तां सुनानी हो या फिर प्रेमी जोड़े को मरीन ड्राइव पर दौड़ लगानी हो हर मौके पर सावन ने ही बेड़ा पार कराया है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • फ्लेवर एक नहीं अनेक
  • 1963 की बंदिनी में बेटी का दर्द बयां कर गया सावन गीत
  • ऑल टाइम फेवरेट है रिमझिम गिरे सावन


रिम झिम गिरे सावन (मंजिल )

हाल ही में सोशल मीडिया पर मानसूनी बारिश में भीगता मिडिल एज कपल दिखा। अमिताभ मौसमी की फिल्म मंजिल के आइकॉनिक गाने को रिक्रिएट करने की कोशिश की कपल ने। उनके प्यार और भरोसे को पूरी दुनिया ने देखा और सावन के गीत को रीविजिट किया। ये जज्बा अपने आप में सावन, रोमांस और बॉलीवुड के जबरदस्त कनेक्शन की कहानी बता गया।

हाय-हाय ये मजबूरी (रोटी कपड़ा और मकान)

roti

2 टकिए की नौकरी करते हीरो को अपनी मजबूरी गिनवाती एक्ट्रेस का उस दौर में ये बोल्ड अंदाज था। मूसलाधार बारिश से बचते प्रेमी को खींचकर भिगोने की जिद्द और फिर रोमांटिक न होने का ताना मारती प्रेमिका लोगों के बीच छा गई। मनोज कुमार और जीनत अमान की कैमिस्ट्री लोगों को पसंद आई। फिल्म थी रोटी, कपड़ा और मकान।

बंदिनी का अब के बरस

बिमल रॉय की फिल्म थी बंदिनी। जेल में जीवन काट रही बेटी के दर्द को सावन गीत के जरिए जाहिर किया गया। 1963 की ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ने मानसून सीजन में अपनों से जुदाई और उनसे मिलन की आस को बखूबी पर्दे पर पोट्रे किया। अब भी जब बेटी, बरसात और बाबा की बात होती है तो बंदिनी का अब की बरस भेज...याद आ जाता है।

सावन के झूले पड़े (जुर्माना)

Sawan

अपने समवन स्पेशल को मिस करने की कहानी कुछ लफ्जों में कह जाता है फिल्म जुर्माना का गीत- सावन के झूले पड़े तुम चले आओ। बरसते गरजते बादलों के बीच इमोशन्स को बखूबी बयान करता है ये गीत।

सावन आया बादल छाए लेकिन... (साजन का घर) 

अपने साजन की याद में तड़पती हिरोइन के दर्द को पर्दे पर साजन का घर फिल्म के सावन आया...लेकिन तुम कब आओगे गाने ने दर्शाया। जूही चावला और ऋषि कपूर की पॉपुलर जोड़ी दिखी थी सिल्वर स्क्रीन पर। खनकती आवाज थी कुमार सानू और साधना सरगम की। 
सावन का महीना पवन करे सोर (मिलन)

मिलन का बेहद सादा गाना था ये। पूर्वजन्म के कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म। सुपरहिट रही और इसका गाना सावन का महीना भी। इस गाने ने फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका निभाई। नाव चलाने वाले और बड़े घर की बेटी के बीच का संवाद था ये गाना, जिसे आज तक बड़े प्यार से गुनगुनाया जाता है।

सावन

आया सावन झूमके (आया सावन झूम के)

प्रेमी हृदय और तपती गर्मी पर पड़ी फुहारों का असर कैसा पड़ता है कुछ यही बताता है ये गाना।  ठंडी फुहारों के बीच सावन को कैसे वेलकम किया जाता है कुछ यही बताता है आशा पारेख और धर्मेंद्र पर पिक्चराइज किया गया ये गीत।

कुछ कहता है ये सावन (मेरा गांव मेरा देश)

सावन

इस फिल्म में भी धर्मेन्द्र और आशा पारेख की सुपरहिट जोड़ी थी। इंटेस फिल्म थी। डकैतों वाली। ऐसी फिल्म में ही जब ये गीत स्क्रीन पर आता है तो दर्शकों को राहत मिलती है।  साजन और सजनी के बीच कुछ रहस्य है तो ये गीत उसकी गांठे खोलता सा लगता है। और, सवाल जवाब में बंधा गीत लोगों के दिलों में उतर जाता है।

लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है (चांदनी)

 जब कोई अपना आपसे दूर हो जाता है और चाह कर भी आप उसे दिल से मिटा नहीं पाते तो गुनगुनाते हैं ये गाना। श्रीदेवी की शानदार फिल्म चांदनी का था ये गाना। जिसमें पर्दे पर विनोद खन्ना दिखे थे।

तुम्हें गीतों में ढालूंगा, सावन को आने दो (सावन को आने दो)

राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म थी। हीरो थे रामानंद सागर के श्री राम अरुण गोविल। इसमें सावन का इंतजार और प्रेमिका से दिल की बात कहने का अंदाज कुछ अलग सा ही था। आज भी सिम्पल रोमांस की कहानी सुनाता है सावन को आने दो का ये गाना।

ये भी पढ़ें-  'जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं...', अनुपम खेर की पाठशाला में मिली सीख तो फैंस बोले- क्या बात है सर

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 12 July 2023 at 13:07 IST