अपडेटेड 23 February 2024 at 23:33 IST

इस कन्नड़ एक्ट्रेस के आगे फेल है बॉलीवुड हसीनाओं की ब्यूटी, 300 मैरिज प्रपोजल कर चुकी हैं रिजेक्ट

आलिया, दीपिका और कैटरीना नहीं बल्कि साउथ की एक्ट्रेस की खूबसूरती इन दिनों चर्चा में है। इतना ही नहीं वह 300 से ज्यादा मैरिज प्रपोजल रिजेक्ट कर चुकी हैं।

इस कन्नड़ एक्ट्रेस के आगे फेल है बॉलीवुड हसीनाओं की ब्यूटी | Image: vaishnavi_gowda.fp

Bollywood Beauties Failed Kannada Actress Vaishnavi Gowda: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस वैष्णी गौड़ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी हुईं हैं। दक्षिण भारत के फेमस अग्निसाक्षी सीरीयल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली वैष्णवी की ब्यूटी के आगे बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी पानी भरती नजर आ रही हैं। इसी बीच वैष्णवी ने अपने मैरेज प्रपोजल को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Vaishnavi Gowda हाल ही में कन्नड़ बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा बनी। हालांकि एक्ट्रेस शो का टाइटल तो नहीं जीत पाई लेकिन अपने चाहने वालों के दिल में एक खास जगह बनाने में जरूर कामयाब हो गई। इस बीच शो के होस्ट सुदीप ने जब कन्नड़ एक्ट्रेस से पूछा की अभी तक कितने मैरेज प्रपोजल मिले हैं, इस पर वैष्णवी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आप सभी के भी होश उड़ जाएंगे।

अब तक वैष्णवी को आ चुके हैं 300 मैरिज प्रपोजल

दरअसल, वैष्णवी गौड़ा ने बताया कि अभी तक उन्हें 300 मैरेज प्रपोजल आ चुके हैं। इस जवाब को लेकर अब एक्ट्रेस चर्चा का विषय बनी हुईं है। वैष्णवी अक्सर अपने फैंशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

यह भी पढ़ें… Shaniwar Upay: शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 7 काम, वर्ना शनिदेव होते हैं नाराज

Vaishnavi Gowda इस सीरीयल में कर रही हैं काम

हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों जी कन्नड़ पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक सीता राम में सीता का किरदार निभा रही हैं। यह भूमिका एक तलाकशुदा महिला का है, जिसमें वह अपने 4 साल के बच्चे का भरण-पोषण करती हैं। इस सीरीयल के जरिए वह समाज को यह मैसेज दें रही हैं कि कैसे एक अकेली महिला एक छोटे बच्चे का पालन करती हैं।  

यह भी पढ़ें… Hanuman Ji को करना है प्रसन्न तो इन चीजों के साथ चढ़ाएं सिंदूर, हर मनोकामना होगी पूरी!

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 23 February 2024 at 23:28 IST