अपडेटेड 26 December 2025 at 22:28 IST
Tanya Mittal Factory: कंडोम का बिजनेस करती हैं तान्या मित्तल, वीडियो में खुला राज, विदेशों से मंगवाई है मशीन
Tanya Mittal Factory: इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल को अक्सर 'बिग बॉस' के घर में अपने आलीशान घर और ढेर सारे बिजनेस के बारे में बात करते हुए सुना जाता था। अब उन्होंने अपनी फार्मा कंपनी का दौरा करवाया है।
Tanya Mittal Factory: ‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है और इस साल की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल। शो में जब भी तान्या अपनी अमीरी झाड़ते हुए कुछ भी कहती थीं, तो लोग उसका यकीन नहीं करते और उन्हें ‘फेंकू’ बता देते थे। अब तान्या ने अपने आलीशान घर और फैक्ट्री की झलक दिखाई है।
इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल को अक्सर ‘बिग बॉस’ के घर में अपने बड़े से घर के बारे में बात करते हुए सुना जाता था। वो ये बताने का एक भी मौका नहीं गंवाती थीं कि कैसे उनके घर में लिफ्ट और जिम है, और वो बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों की मालकिन हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में तान्या ने मोस्ट अवेटिड होम टूर और फैक्ट्री टूर करवाकर सबका मुंह बंद करवा दिया।
कंडोम की फैक्ट्री चलाती हैं तान्या मित्तल
घर का टूर करवाने के बाद तान्या मित्तल ने अपनी फैक्ट्रियों का भी दौरा करवाया। न्यूज पिंच के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो शेयर किए गए हैं। इसमें दिख रहा है कि कैसे तान्या जैसे ही अपनी फार्मा कंपनी पहुंचती हैं तो उनका फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया जाता है। इसके बाद वो अपनी फैक्ट्री के अंदर ले जाती हैं जहां बड़ी-बड़ी मशीनों में कंडोम का निर्माण हो रहा था।
तान्या मित्तल ने वीडियो में खुलासा किया है कि कैसे उनकी कंपनी की सारी मशीन विदेशों से लाई गई हैं। कंडोम का बिजनेस देख जब उनसे पूछा जाता है कि ये कारोबार शुरू करना वाकई एक बोल्ड फैसला था क्योंकि लोग इसके बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं तो तान्या ने हामी भरी।
इसके बाद इंफ्लुएंसर अपनी दूसरी फैक्ट्री में भी ले जाती हैं जहां तान्या का वो दावा भी सच हो जाता है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी कंपनी के कर्मचारी उन्हें बॉस कहकर बुलाते हैं। कर्मचारी ये भी खुलासा करते हैं कि वाकई तान्या मित्तल कई फैक्ट्रियों की मालिक हैं।
तान्या मित्तल का आलीशान घर
इसके अलावा, तान्या मित्तल के होम टूर का वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने दर्शकों को अपने परिवारवालों से भी मिलवाया। उन्होंने दिखाया कि कैसे उनके घर में एक पूरा फ्लोर केवल तान्या का है जिसमें उनका पर्सनल जिम, जकूजी और फाउनटेन भी है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 December 2025 at 22:28 IST