Advertisement

अपडेटेड 12 March 2026 at 18:39 IST

Bhojpuri Actress Monalisa: पवन सिंह संग अफेयर की खबरों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं फिल्मों में साथ काम किया तो बना दी कहानी

Bhojpuri Actress Monalisa: पवन सिंह के साथ अफेयर की खबरें वायरल होने पर मोनालिसा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि उन दोनों ने फिल्मों में ही साथ काम किया है, जिस वजह से लोग कहानियां बना लेते हैं।

Follow :  
×

Share


monalisa bhojpuri actress on pawan singh | Image: X

Bhojpuri Actress Monalisa: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में चल रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पुराने किस्सों को शेयर किया है। खासतौर पर उन्होंने उस समय का भी जिक्र किया है जब उनका नाम भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता था। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बताया है।

अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

मोनालिसा ने बताया कि एक समय भोजपुरी सिनेमा में उनकी और पवन सिंह की जोड़ी को लोग काफी पसंद किया करते थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। लेकिन इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें भी तेजी से फैलने लगीं। एक्ट्रेस ने बताया कि सिर्फ कुछ फिल्मों में साथ काम करने के कारण लोगों ने यह मान लिया कि उनके बीच पर्सनल रिश्ता है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी। उन्होंने साफ कहा कि उनका नाम बेवजह जोड़ा गया था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उस दौर में सेट का माहौल हमेशा नॉर्मल नहीं रहता था। उनके अनुसार कई बार शूटिंग के दौरान तनाव की स्थिति बन जाती थी। उन्होंने दावा किया कि पवन सिंह की वैनिटी वैन में अक्सर झगड़े होते थे और इनका असर शूटिंग पर भी देखने को मिलता था।

विवादों का असर काम पर भी पड़ता था

मोनालिसा के मुताबिक कई बार इन विवादों की वजह से फिल्मों की शूटिंग तक में देरी हो जाती थी। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उन्हें काफी परेशानी होती थी क्योंकि विवाद किसी और का होता था, लेकिन चर्चा उनके नाम के साथ होने लगती थी।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते पर भी दिया बयान

इंटरव्यू में मोनालिसा से पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह ने कभी उनसे इस विषय पर कोई बात नहीं की। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि सेट पर कई बार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच होने वाले विवादों का असर पूरे माहौल पर पड़ता था। मोनालिसा ने आगे कहा कि उस समय इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं होती थीं। इसके साथ ही पवन सिंह के बाकी के अफेयर्स को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती रहती थीं।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का पहला गाना ‘आरी-आरी’ रिलीज, कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छाय

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 18:39 IST