अपडेटेड 25 January 2025 at 22:43 IST
दुनिया को भारतीय हैंडलूम की कला से रूबरू करा रहे अंकुश अनामी, 20000 फैशन डिजायनर्स को मिली पहचान
अंकुश अनामी के नेतृत्व में हैंडलूम उद्योग नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। इसके तहत भारतीय फैशन डिजाइनरों को हैंडलूम की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है।
Ankush Anami: विश्व डिजाइनिंग फोरम के सीईओ, अंकुश अनामी के नेतृत्व में हैंडलूम उद्योग नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में अग्रसर है। इस पहल के तहत, भारतीय फैशन डिजाइनरों को हैंडलूम की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है और उन्हें आधुनिक फैशन में इसे ढालने की कला सिखाई जा रही है।
आगरा में 'I Love Agra' सेल्फी पॉइंट के निकट बनाए गए हैंडलूम क्लस्टर और डिजाइनर हब में यह उत्पादन केंद्र न सिर्फ फैशन उत्पादों की खरीदारी का स्थल बनेगा बल्कि यहां पर्यटकों को भारतीय हैंडलूम की कला से रूबरू कराने का भी काम करेगा। इस हब में आयोजित विभिन्न वर्कशॉप्स और एग्जिबिशन्स के माध्यम से डिजाइनरों को उनकी कलात्मक सृजनात्मकता को नये तरीके से पेश करने का मौका मिलेगा, और साथ ही साथ इससे उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिलेगी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 January 2025 at 22:43 IST