'हां, 25 नवंबर को आबो, 20 को फ्री हो तो...', बेटी की शादी का न्योता खुद दे रहे अनंत सिंह, जब खेसारी लाल को किया फोन तो क्या मिला जवाब? VIDEO

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी के गेस्ट लिस्ट में भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल का भी नाम जुड़ गया है। अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खेसारी लाल को न्योता देते नजर आ रहे हैं।

Anant Singh Invites Khesari Lal Yadav: बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। इस 'रॉयल' वेडिंग में बड़ी-बड़ी हस्तियों और राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, बाहुबली नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव को बेटी की शादी का न्योता देते नजर आ रहे हैं।

अनंत सिंह ने खेसारी लाल यादव से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने पूछा ' प्रणाम, 25 के आबो...' इस पर खेसारी लाल ने जवाब दिया कि 25 नवंबर को उनके घर के सामने लड़की की शादी है तो हम दिन में आकर घूम जाएंगे।

अनंत सिंह ने इस अंदाज में दिया न्योता

इस पर अनंत सिंह कहते हैं, 'हां हां। अगर 20 को छुट्टी है तो 20 को आबो...'। खेसारी लाल ने कहा कि दादा, हम एक कार्यक्रम में हैं। पटना पहुंचकर आपको कॉल करते हैं। समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में है तो हम उसी में पहुंचे हैं। रात में पूर्णिया में हैं।' उनकी बात पर सहमति जताते हुए अनंत सिंह ने कहा ठीक है। खेसारी लाल यादव के साथ अनंत सिंह की बातचीत के अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

गौरतलब है कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर है। शादी पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव में होगी।

कितने दिनों तक चलेगा शादी का कार्यक्रम?

शादी के कार्ड के मुताबिक, शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 20 नवंबर 2026 से उनके पैतृक आवास ग्राम-नदावां, बाढ़ (जिला-पटना) में होगी। शुभ फलदान और तिलक की रस्म के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का भव्य आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 नवंबर को शिंवागी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ सात फेरे लेगी। 

यह भी पढ़ें: Anant Singh's Daughter Wedding: 15 दिन बाद 'रॉयल' अंदाज में होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, हल्दी-मेहंदी से लेकर सात फेरे तक... ये है शेड्यूल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 November 2026 at 14:35 IST