अपडेटेड 15 July 2024 at 12:25 IST
अनंत अंबानी-राधिका की शादी में बिना बुलाए दो लोगों ने की एंट्री, हेवी सिक्योरिटी में कैसे हुई चूक
Anant Ambani-Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दो लोग बिना बुलाए घुस आए जिन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Anant Ambani-Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी परिवार ने दुनियाभर से मेहमान बुलाए थे। हर फील्ड से लोग कपल को बधाई देने मुंबई पहुंचे। ऐसे में हजारों की संख्या वाले इवेंट में बिना बुलाए दो लोग भी घुस आए थे जिनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने इसे लेकर जानकारी दी है। उसने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि इन दोनों को मुंबई की बीकेसी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
अनंत अंबानी-राधिका की शादी में घुस आए दो बिन बुलाए मेहमान
मुंबई पुलिस ने बताया है कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे की शादी में बिना इनविटेशन कार्ड के दो लोग घुस आए थे जिनकी पहचान भी सामने आ गई है। उनमें से एक था 26 साल का वेंकटेश नरसैया अल्लूरी जो एक यूट्यूबर है और दूसरा व्यक्ति 28 साल का लुकमान मोहम्मद शफी शेख है जो खुद को एक व्यवसायी बताता है। अब इन दोनों को मुंबई की बीकेसी पुलिस ने पकड़ लिया है।
पुलिस ने आगे बताया कि ये लोग शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में लीगल एक्शन लेते हुए आरोपियों को छोड़ दिया है और उन्हें नोटिस दिया है।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने पीएम मोदी
13 जुलाई को हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने पहुंचे। हेवी सिक्योरिटी के बीच पीएम मोदी को मुंबई में आयोजित हुए फंक्शन में शामिल होते देखा गया था। पीएम मोदी ने न्यूली मैरिड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीएम मोदी को जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कुछ अनुष्ठान करते भी देखा जा सकता है। इसके बाद नवविवाहित जोड़ा आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छूता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 July 2024 at 12:25 IST