अपडेटेड 11 July 2024 at 07:30 IST
Anant-Radhika: मेहंदी समारोह में दिखा कपल का शाही अंदाज, शिव पूजा के बाद अंबानी परिवार ने मनाया जश्न
Anant Ambani-Radhika Merchant Mehendi: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने 10 जुलाई 2024 को शिव और शक्ति पूजा रखी थी जिसके बाद मेहंदी समारोह आयोजित किया गया।
Anant Ambani-Radhika Merchant Mehendi: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी कल यानि 12 जुलाई 2024 को है। फिलहाल अंबानी हाउस एंटीलिया में कपल के प्री-फंक्शन चल रहे हैं। हल्दी के बाद अब मेहंदी की रस्म हुई। बाद में अनंत और राधिका के लिए गरबा नाइट भी रखी गई थी। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मेहंदी समारोह से पहली झलक सामने आ गई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने 10 जुलाई 2024 को शिव और शक्ति पूजा रखी थी जिसके बाद मेहंदी समारोह आयोजित किया गया। शिव पूजा में शामिल होने वाले पंडित ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अनंत और राधिका के लुक की एक झलक फैंस को दिखाई है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी
राधिका मर्चेंट ने अपने बाकी ब्राइडल लुक के साथ इस बार भी बाजी मार ली। कल के इवेंट के लिए अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने नीले रंग का भारी लहंगा और उसी रंग की चोली पहनी थी। उन्होंने अपनी चोली को नीले रंग के नकसी प्रिंट वाले बेज रंग के दुपट्टे के साथ जोड़ा था।
बात करें ज्वेलरी की तो राधिका ने शाही सोने की जड़ाऊ नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं। सॉफ्ट टच-अप, सिन्दूर का टीका और पोनीटेल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। दूसरी ओर, उनके दूल्हे राजा अनंत अंबानी नीले रंग के प्रिंटेड कुर्ता पायजामा सेट में देखे गए। शिव पूजा के लिए अनंत ने रुद्राक्ष की माला भी पहन रखी थी। पंडित मनोज तुंगर ने समारोह से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कपल को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
जब राधिका मर्चेंट ने पहना फूलों का दुपट्टा
मेहंदी से एक रात पहले अंबानी परिवार ने अपने लाडले बेटे के लिए हल्दी का कार्यक्रम रखा था जिसमें राधिका मर्चेंट ने असली फूलों से बना दुपट्टा पहना था। उनका ये हल्दी आउटफिट अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था जबकि अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था।
राधिका मर्चेंट के हल्दी लुक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। उन्होंने इस प्री वेडिंग फंक्शन में फूलों से सजा जाल दुपट्टा कैरी किया था जिसे फ्लोरल आर्ट डिजाइन स्टूडियो ने बनाया है। खबरों की माने तो इस दुपट्टे में गेंदा के फूल और हजारों तगर की कलियां लगाई गई हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 07:30 IST