अपडेटेड 29 February 2024 at 19:33 IST

बचपन की दोस्ती, हर मोड़ पर राधिका ने निभाया अनंत अंबानी का साथ...बेहद दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी!

Anant-Radhika: वो बात जो अनंत और राधिका को मेड फॉर ईच अदर बनाती हैं, वो यह कि दोनों एक दूसरे के साथ हर मोड़ पर साथ निभाते हैं।

Follow :  
×

Share


अनंत-राधिका की लव स्टोरी | Image: Instagram

Anant Ambani-Radhika Merchant Love Story: चारों ओर इन दिनों अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चाएं हैं। अनंत ने राधिका मर्चेंट को अपना जीवनसाथी चुन लिया है। दोनों जल्द ही सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वैसे तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई में है। इससे पहले एक से तीन मार्च तक जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन होगा, जिसमें देश ही नहीं विदेश से भी कई नामी हस्तियां चार चांद लगाने वाली हैं।

जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग की खूब चर्चाएं हो रही हैं। तो इस बीच कम ही लोग हैं जो इनकी लव स्टोरी जानते हो। कैसे अनंत और राधिका की दोस्ती प्यार में बदली? कैसे हर मोड़ पर दोनों एक दूसरे के साथ खड़े आए। आइए जानते हैं इसकी प्रेम कहानी के बारे में...

बचपन से एक दूसरे को जानते थे अनंत-राधिका

बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। दोनों ने विदेशों में पढ़ाई की है। अनंत अंबानी  ने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वहीं, राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

जब सामने आईं साथ में तस्वीर

हालांकि दोनों के रिलेशनशिप के बारे में साल 2018 में मालूम चला था, जब अनंत और राधिका की एक साथ तस्वीरें सामने आई थीं। इस दौरान दोनों ओलिव ग्रीन कलर के रॉब पहने हुए एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि अनंत और राधिका की ओर से तब  रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। इस बीच भी राधिका अक्सर ही अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में नजर आती रहीं।

राधिका ने ईशा अंबानी की शादी में शिरकत की थीं। वहीं, वह साल 2019 में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में भी शामिल हुई थीं। कई मौके पर नीता अंबानी संग उनकी बॉन्डिंग साफ तौर पर देखने को मिली है।

2022 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी श्रीनाथ जी मंदिर में हुई थी। वहीं इनकी सगाई का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ था। अब 12 जुलाई 2024 को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मजबूत पिलर की तरह अनंत के साथ खड़ी रही राधिका

वो बात जो अनंत और राधिका को मेड फॉर ईच अदर बनाती हैं, वो यह कि दोनों एक दूसरे के साथ हर मोड़ पर साथ निभाते हैं। अनंत अंबानी ने बताया कि कैसे राधिका ने बीमारी में उनका साथ निभाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ओबिसिटी की वजह से उन्होंने कई हेल्थ इश्यू को फेस किया, जिस दौरान राधिका एक मजबूत पिलर की तरह उनके साथ खड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: कुछ इस अंदाज में भारत पहुंची पॉप स्टार रिहाना, ट्रक भर सामान लाईं साथ

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 19:16 IST