Anant Ambani: 18 महीने में घटाया 108 किलो वेट फिर भी कम क्यों नहीं हो रहा वजन? अनंत को है ये बीमारी

Anant Ambani: क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पहले अनंत अंबानी ने 108 किलो वजन घटाया था? आइए जानते हैं कि दोबारा उनका वजन क्यों बढ़ गया।

अनंत अंबानी | Image: ani

Anant Ambani: भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी शादी हाल ही में हुए अपने प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। अनंत इसी साल जुलाई महीने में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

वैसे तो अनंत और राधिका की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन उनकी प्री वेडिंग की वायरल तस्वीरों को देखकर हर कोई अनंत के बढ़े हुए वजन को लेकर काफी हैरान है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि अनंत ने कुछ समय पहले ही तेजी से अपना वजन कम कर हर किसी को इंस्पायर किया था।

18 महीने में घटाया 108 किलो वजन

जी हां, अनंत ने अपनी हैरान कर देने वाली वेट लॉस जर्नी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने महज 18 महीनों के अंदर 108 किलो वजन कम किया था। जो कि काफी नामुमकिन सा लगता है। यही वजह है कि जब लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन की फोटोज देखीं तो हर कोई हैरान रह गया।

नीता अंबानी ने बताया वजन बढ़ने का कारण

अब लोग जानना चाहते हैं कि 108 किलो वजन घटाने के बाद भी अनंत का वजन आखिर फिर से कैसे बढ़ गया। इस सवाल का जवाब साल 2017 में अनंत की मां नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने एक इंटरव्यू में दिया था। उन्होंने तब बताया था कि उनके बेटे अनंत एक गंभीर अस्थमा से पीड़ित थे, इसलिए उन्हें काफी सारे स्टेरॉयड पर रखना पड़ा था, यही वजह है कि वजन कम करने के बाद भी उनका वजन फिर से बढ़ गया।

बहरहाल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मेहमानों को शामिल होने का न्योता दिया गया था। अब कपल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: Ganesh Puja Tips: गणेश पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी, मिलेगा मनचाहा फल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 6 March 2024 at 08:27 IST