Alpha OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर दिखेगा आलिया और शरवरी का जलवा, जानें कब और कहां रिलीज होगी 'अल्फा'

Alpha OTT Release: आलिया भट्ट और शरवरी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' की ओटीटी रिलीज पर अपडेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां ओटीटी पर होगी रिलीज।

Alpha is the seventh movie in YRF's Spyverse and stars Alia Bhatt and Sharvari | Image: Republic

Alpha OTT Release: क्या आलिया भट्ट और शरवरी की जासूसी जोड़ी 'अल्फा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पाएगी? यशराज फिल्म्स के स्पाईवर्स की इस नई फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों की निगाहें इसके डिजिटल प्रीमियर पर टिकी हैं। अगर आप भी थिएटर्स के बाद इस एक्शन-पैक फिल्म को अपने घर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानें फिल्म की स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी।

कब और कहां ओटीटी पर देखें ‘अल्फा’

यशराज फिल्म्स के स्पाईवर्स की सातवीं फिल्म अल्फा, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में नजर आ रही हैं। यह फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म में फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी भी एक घातक योद्धा की भूमिका में हैं, वहीं बॉबी देओल उनके गुरु फतेह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक ऐसे गुप्त प्रोग्राम के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां खास सीरम के जरिए सैनिकों को सुपरपावर दी जाती है। 'अल्फा' को लेकर चर्चाओं के बीच अब दर्शक इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का सिनेमाई सफर और ओटीटी पर दस्तक

फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में मिक्स रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। यह स्पाईवर्स फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म के पोस्ट-थिएटर ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं। आम तौर पर बॉलीवुड की हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 8 सप्ताह बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आती हैं, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि 'अल्फा' अगस्त के लास्ट तक नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है।

क्या ओटीटी पर आएंगे डब वर्जन

फिलहाल फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में केवल हिंदी भाषा में ही रिलीज की गई है। निर्माताओं ने तेलुगु या अन्य भाषाओं में इसे रिलीज नहीं किया है, जिसका मेन रीजन शायद 'वॉर 2' के तेलुगु संस्करण का अच्छा प्रदर्शन न कर पाना रहा है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म के डब किए गए वर्जन आएंगे या नहीं, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों को अभी फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद अलग हुए तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया, पोस्ट कर तलाक

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 4 July 2026 at 23:14 IST