अपडेटेड 21 February 2023 at 23:30 IST
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल Hera Pheri 3 के लिए शूटिंग कर रहे है?
मंगलवार को खबर आई कि हेराफेरी फ्रेंचाइजी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हेराफेरी-3’ की शूटिंग शुरू हो गई है।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी-3 को लेकर हर रोज नई-नई खबरें सामने आती हैं। इसी बीच मंगलवार को खबर आई कि हेराफेरी फ्रेंचाइजी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हेराफेरी-3’ की शूटिंग शुरू हो गई है। ताज रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल (Akshay Kumar, Suniel Shetty, Paresh Rawal) फिर से नजर आएंगे।
इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता कार्तिक आर्यन हेराफेरी-3 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन अब अपुष्ट सूत्रों से खबरें सामने आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन हेराफेरी-3 का हिस्सा नहीं होंगे।
हेराफेरी-3 में अक्षय कुमार की वापसी?
बीते साल, अक्षय कुमार हेरा फेरी फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए थे। इसके कुछ दिनों बाद सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “अक्षय कुमार को हेराफेरी फ्रेंचाइजी में वापस लाने की कोशिश करेंगे।” उन्होंने अक्षय कुमार के प्रजोक्ट छोड़ने की खबर पर हैरानी जताते हुए कहा कि “वो इस पर उनसे बात करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ।”
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, तीनों अभिनेता (सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल) हेराफेरी-3 में नजर आएंगे। उन्होंने मंगलवार, 21 फरवरी को फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
हेराफेरी -3 के लिए तीनों कलाकारों के वापस लौटने की खबरों पर सोशल मीडिया पर फैंस से अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक फैन ने कहा कि “अब दुनिया ठीक हो रही है।” साथ ही कुछ फैंस ने ‘हेराफेरी’ और ‘हेराफेरी-2’ को लेकर मीम्स भी शेयर किए।
हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी और अब हेरा फेरी-3…
हेराफेरी पहली बाप साल 2000 में रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोृल में थे। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में तब्बू ने भी अहम भूमिका निभाई। हेराफेरी ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपए कमाए।
फिल्म हेराफेरी का सीक्वल फिर हेरा फेरी साल 2006 में आया और फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की। नीरज वोरा ने फिल्म का निर्देशन किया और ये फिल्म साल 2006 की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। फिल्म ने 69 करोड़ का बिजनिस किया।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 21 February 2023 at 23:30 IST