अपडेटेड 29 December 2023 at 16:14 IST
Akshara Singh का सॉन्ग 'Desi Daaru' मचा रहा धमाल, न्यू ईयर पार्टी में लगा देगा मस्ती का तड़का
New Year Bhojpuri Song 'Desi Daaru': भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
New Year Bhojpuri Song 'Desi Daaru': कुछ ही दिनों में साल 2023 खत्म होने जा रहा है, जिसके साथ ही नए साल 2024 का आगाज होगा। ऐसे में हर कोई अपने-अपने तरीके से न्यू ईयर को लेकर ढेरों तैयारियां कर रहा है। इसी बीच एक भोजपुरी सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। जिसकी थीम न्यू ईयर पार्टी को लेकर है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- अक्षरा सिंह का नया गाना वायरल
- 'देसी दारू' ने न्यू ईयर पर बनाया माहौल
- लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये गाना
दरअसल, न्यू ईयर की थीम पर बना ये गाना भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का है। गाने का नाम 'देसी दारू' है। सोशल मीडिया पर ये गाना खूब धूम मचा रहा है। गाने में एक्ट्रेस अपने गर्ल गैंग के साथ जमकर दारू पार्टी एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह के मस्ती भरे अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस सॉन्ग की वीडियो में सिर पर दारू की बोतल रखकर नाच रही हैं।
खास बात ये है कि न सिर्फ ये गाना अक्षरा पर फिल्माया गया है बल्कि उन्होंने खुद इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। वहीं, इस सॉन्ग के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने के कंपोजर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं। इसके अलावा असलम खान ने इस गाने को डायरेक्ट और डांस को कोरियोग्राफ किया है। बहरहाल, नए साल से पहले ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 December 2023 at 16:04 IST