Akshara Singh: ब्लैक में LPG सिलेंडर बेच रहीं अक्षरा सिंह की मम्मी? भोजपुरी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम वीडियो से सामने आ गया सारा सच!

Akshara Singh Instagram Video: अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मम्मी ब्लैक में एलपीजी सिलेंडर बेचने की बात बोल रही हैं। आइए जानते हैं क्या है वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई?

Follow :  
×

Share


Akshara Singh mother lpg cylinder black marketing viral video | Image: Instagram

Akshara Singh Instagram Video: वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल का असर आम लोगों की जिंदगी में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही भारत में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल आने से देश में चिंता बनी हुई है। महंगाई के इस दौर में कई जगहों में ब्लैक में सिलेंडर बेचकर लोग जेब भरकर मुनाफा कमा रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी मम्मी के साथ इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मम्मी भी ब्लैक में सिलेंडर बेचने की बात करती हुई नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह के शेयर किए गए वीडियो में क्या है

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और उसके बढ़े हुए दाम जैसे गंभीर मुद्दे को अक्षरा सिंह ने बड़े ही मजेदार अंदाज में सामने रखा है। दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने अपने घर के माहौल को मजाकिया तरीके से दिखाने की कोशिश की है। 
शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा की मां लगातार कई लोगों से फोन करके गैस सिलेंडर के बारे में पूछती हुई नजर आती है। उनकी मां को बार- बार फोन पर इस तरह से बात करते हुए देखकर एक्ट्रेस को लगता है कि उनके घर में गैस खत्म हो गई है, जिस वजह से मम्मी परेशान हैं। इसके बाद जब वह अपनी मां से उनके परेशान होने की वजह पूछती हैं, तो वह जवाब सुनकर दंग रह जाती हैं।

अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी अपनी मां के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में अक्षरा की मां हंसते हुए खुलासा करती हैं कि घर में तीन गैस सिलेंडर रखे हैं, जिन्हें वह 'ब्लैक' में बेचने की योजना बना रही हैं। जब अक्षरा ने वजह पूछी, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि उनकी एनिवर्सरी आने वाली है और शॉपिंग के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए वह ऐसा कर रही हैं। मां-बेटी की इस मजेदार नोक-झोंक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


शो 'चटर पटर' के नए एपिसोड की किया ऐलान

इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग शो 'चटर पटर' के नए एपिसोड का ऐलान भी किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस शुक्रवार आ रहा है 'चटर पटर' का नया एपिसोड- मस्ती, स्वाद और फुल ऑन फैमिली वाइब्स के साथ! इस बार का एपिसोड नेक्स्ट लेवल होने वाला है, इसे मिस मत करना। रिमाइंडर अभी सेट करें, सिर्फ 'अक्षरा सिंह व्लॉग्स' पर।'  वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस 'चटर पटर' के इस नए धमाकेदार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 1000 करोड़ के करीब आते ही 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट, जानें टोटल कमाई
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 3 April 2026 at 07:26 IST