अपडेटेड 27 March 2023 at 13:41 IST
17 की उम्र में सुपरस्टार संग डेब्यू, 25 की उम्र में मौत, Akanksha को लेकर सदमे में भोजपुरी इंडस्‍ट्री
Akanksha Dubey की मौत से उनके फैंस का बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में भोजपुरी सुपरस्टार के साथ डेब्यू किया था।
Akanksha Dubey Biography: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिन यानी रविवार को महज 25 साल की उम्र में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ के एक होटल रूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म 'नायक' की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थी। शूटिंग के पहले ही दिन आकांक्षा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
आकांक्षा दुबे अखिलेश वर्मा के साथ शूटिंग कर रही थीं। शूट के पहले दिन सुबह करीब 9 बजे जब उनका मेकअप ब्वॉय उन्हें बुलाने गया। लेकिन वह कमरे में मृत पाई गईं। बता दें कि भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली आकांक्षा एक भोजपुरी एक्ट्रेस थी। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में भोजपुरी में डेब्यू किया था।
Akanksha Dubey की पहली फिल्म
आकांक्षा दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' थी। इसमें एक्ट्रेस भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई थी। इसके अलावा आकांक्षा ने कई हिट फिल्में दी। एक्ट्रेस मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने के 2 और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी देखी गई थीं। उन्होंने अपने करियर के दौरान फिल्में ही नहीं बल्कि 50-60 सुपरहिट एल्बम भी दिए थे।
रिलेशनशिप में थी Akanksha Dubey
आपको बता दें कि आकांक्षा की सिंगर पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला था जिसके कुछ घंटों पहले ही एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है आकांक्षा कथित तौर पर एक्टर और सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। जिसे उन्होंने खुद कंफर्म किया था। उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समर सिंह संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।
मौत से कुछ घंटों पहले शेयर किया था वीडियो
वहीं मौत से कुछ घंटे पहले ही उभरती एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांसिंग वीडियो शेयर किया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे रील में दुबे को बेली डांसिंग और भोजपुरी गाने 'हिलोरे मारे' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आकांक्षा दुबे ने ब्लू जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना था।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 March 2023 at 13:37 IST