अपडेटेड 18 September 2023 at 20:27 IST
राघव चुड्ढा के घर शुरू हो गई शादी की तैयारी, मेहंदी सेरेमनी के लिए की सज रहा दूल्हे राजा का घर, Video
राघव और परिणीति जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राघव के घर शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
इन दिनों राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 सितंबर, रविवार को उदयपुर में दोनों शादी कर सकते हैं। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। सोमवार को परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंचीं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं दूसरी ओर शादी से पहले राघव चड्ढा के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
खबर में आगे पढ़ें…
- राघव-परिणीत की शादी में कुछ दिन शेष
- दुल्हन की तरह सज रहा राघव का घर
- परिणीति चोपड़ा हो सकती है रॉयल वेडिंग में शामिल
राघव के घर हो रही मेहंदी सेरेमनी की तैयारी
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घर के बाहर एक ट्रक खड़ा नजर आया, जिसमें से साज-सजावट का सामान उतारा जा रहा है। घर के परिसर में कई बल्लियां भी लगी हुई नजर आ रही है, जिन पर चुन्नी और टेंट से सजावट की जाएगी। मुमकिन है कि राघव की मेहंदी सेरेमनी के लिए ये सजावट हो रही है।
कहा जा रहा है कि उदयपुर से पहले दिल्ली में ही राघव और परिणीति की शादी की कुछ रस्मे होगी। दोनों परिवार अरदास और कीर्तन के जरिए शुभकार्य की शुरुआत करेंगे। ऐसी भी खबरे सामने आ रही है कि दुल्हन और दूल्हे के परिवार वालों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: चोपड़ा और चड्ढा फैमिली के बीच आज होगा क्रिकेट मैच! मेहमानों के लिए खास प्लानिंग
उदयपुर में होगी राघव-परिणीति की रॉयल वेडिंग
परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से लेकर राघव की सेहराबंदी तक, शादी के मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 सितंबर को उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे। हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें सभी कार्यक्रमों की सूची दी गई थी। इस रॉयल वेडिंग में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती है। प्रियंका चोपड़ा भी अपनी कजिन की शादी में शामिल होने भारत आएंगी।
परिणीति-राघव की शादी के लिए पर्ल व्हाइट थीम रखी गई है। उदयपुर के होटल लीला पैलेस में इस रॉयल वेडिंग की तैयारियां चल रही है। राघव चड्ढा घोड़ी या बग्घी पर नहीं बल्कि शाही नाव में अपनी बारात निकालेंगे। शादी से पहले परिणीति ने अपने सभी अधूरे काम पूरे कर लिए हैं। अब फैंस बस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 18 September 2023 at 20:24 IST