Jailer 2 Review: थलाइवा का स्वैग, ऋतिक का कैमियो और... कैसी है रजनीकांत की फिल्म जेलर 2? पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यूज
टॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू भी सामने आ गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Jailer 2 Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। एक बार फिर वे टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। सुबह के फर्स्ट शो से पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अब इसके रिलीज होते ही रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं। लोग पहले दिन फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि 'थलाइवा' की फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'जेलर 2' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था, जो कि साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझते दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को रजनीकांत का धमदार अंदाज, एक्शन सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक खूब पसंद आ रहा है।
दर्शकों ने X पर शेयर किए रिव्यू
कई यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म देखने के बाद अपने-अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया, तो वहीं कुछ यूजर्स को क्लाइमैक्स पसंद नहीं आया।
रजनीकांत की एक्टिंग और BGM की तारीफ
एक यूजर ने लिखा, 'थिएटर में भरपूर मजा! नेल्सन एक और स्टाइलिश एंटरटेनर लेकर आए हैं, जिसमें सुपरस्टार का बेमिसाल करिश्मा और अनिरुद्ध का जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) जान डाल देता है। फिल्म का दूसरा हिस्सा और बेहतर हो सकता था, लेकिन शानदार कैमियो और दमदार मास सीन्स इसे थिएटर में देखने लायक एक मजेदार फिल्म बनाते हैं।'
ऋतिक रोशन के कैमियो ने लगाए चार चांद
एक यूजर ने फिल्म में ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन की कैमियो की तारीफ की।
'सलमान के स्टाइल को क्यों कॉपी कर रहे ऋतिक?'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऋतिक रोशन सलमान खान के स्टाइल को क्यों प्रमोट कर रहे हैं? 'जेलर 2' के इस कैमियो में ऋतिक रोशन कुछ ठीक भी नहीं लग रहे हैं, यह मेरा एकदम सच्चा रिव्यू है।'
सीक्वल देख झूमे यूजर
Deon नाम के एक्स यूजर ने बताया, 'उचित सीक्वल... ये वहीं से जारी है जहां ये जेलर में समाप्त हुई थी। सूरज वेंजरामुडु विनयगर की जीवंतता लेकर आए हैं। इंट्रो बैंगर है जिसे देखकर थिएटर फूट पड़ा।'
रजनीकांत की फिल्म पैसा वसूल
वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म के पहले हाफ को पैसा वसूल बताया। साथ ही रजनीकांत की फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दिया।
फिल्म में इन सितारों का कैमियो
'जेलर 2' को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती, विजय सेतुपति, मोहनलाल जैसे जाने-माने सितारों का कैमियो है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 October 2026 at 13:17 IST