अपडेटेड 13 February 2026 at 12:07 IST
O'Romeo Review: हर सीन है अंगारा और गाने जबरदस्त… फैंस ने बताया शाहिद कपूर का ‘बेस्ट परफॉर्मेंस’, तृप्ति ने लूटी महफिल
O'Romeo Review: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने महफिल लूट ली।
O'Romeo Review: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में आते ही जादू फैलाना शुरू कर दिया है। इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी जैसे टैलेंटिड कलाकारों ने काम किया है। वैलेंटाइन वीकेंड में रिलीज हुई इस फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं जो पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ में दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और तमन्ना भाटिया ने भी अहम किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा उत्साह था जिसे बढ़ाने का काम इसके ट्रेलर और गानों ने कर दिया। अब फिल्म देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ दर्शकों को कैसी लगी?
एक यूजर ने ‘ओ रोमियो’ को ‘रियल लाइफ गैंगस्टर एंटरटेनर’ बताया। उसने शाहिद कपूर के काम को काफी सराहा और लिखा कि ये ‘कबीर सिंह’ के बाद उनका ‘बेस्ट परफॉर्मेंस’ है। विशाल भारद्वाज की फिल्में कविता होती हैं जिसमें मास टच के साथ क्लास भी होता है। अन्य यूजर ने शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री को ‘सिजलिंग’ करार दिया है। विलेन के रूप में अविनाश तिवारी भी छा गए।
एक यूजर ने लिखा कि ‘ओ रोमियो’ सुपरहिट है और इसे बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने से कोई नहीं रोक सकता। कल से ये बड़े पर्दे पर अंगार बरसाएगी। एक यूजर ने ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू देते हुए कहा कि “फिल्म massy के साथ-साथ classy भी है। इसमें एक भावनात्मक गहराई है जो आपका दिल छू लेगी। पहला हाफ मनोरंजक है जिसमें काफी बढ़िया डायलॉग्स हैं। इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी खींची गई है लेकिन धीरे-धीरे रोमांचक होती चली जाएगी जो विशाल भारद्वाज का ट्रेडमार्क स्टाइल ”है।
‘ओ रोमियो’ देखने लायक है?
फैंस शाहिद कपूर को ‘लीजेंड’ बता रहे हैं जबकि विलेन बने अविनाश तिवारी अपने रोल में काफी ‘खतरनाक’ लग रहे हैं। अफशान बनी तृप्ति डिमरी ने ऐसा परफॉर्मेंस दिया है कि लोग सालों तक याद रखेंगे। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक हो या सिनेमैटोग्राफी, सभी जबरदस्त है जिसने माहौल को और रंगीन बना दिया। कुल मिलाके, शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को अबतक लोगों से पॉजिटिव रिव्यू ही मिले हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 12:07 IST