Monalisa Vs Sanoj Mishra: 'मैं कर्ज के बोझ से दब गया, लेकिन महादेव मेरा वनवास खत्म करेंगे, जिहादी जेल जाएगा', सनोज मिश्रा ने लिया नया संकल्प
Monalisa Vs Sanoj Mishra: सनोज मिश्रा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके दावा किया है कि वह कर्ज के बोझ तले दब गए हैं, लेकिन महादेव उनका वनवास खत्म करेंगे। इसके बाद जिहादी यानि कि मोनालिसा के पति के जेल जाने की बात लिखी है। आइए जानते हैं कि उनका पोस्ट किस बारे में है और क्या बयां करता है।
Monalisa Vs Sanoj Mishra: महाकुंभ में वायरल गर्ल से मशहूर मोनालिसा भोंसले ने फरमान से शादी कर ली है। लेकिन दोनों की शादी को लेकर बड़ा विवाद छिड़ हुआ है। उनके नाबालिग होने की शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद यह मुद्दा और भी चर्चा में बना हुआ है। इसी मामले को लेकर मोनालिसा को लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी कई दावे किए हैं। उन्होंने फरमान के जेल जाने का दावा किया है।
क्या है पूरा मामला
मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के अरुमन्नूर में अपने को-एक्टर फरमान के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। उन्होंने दावा किया था कि उनका परिवार जबरदस्ती उनकी शादी कहीं और करवाना चाहता था और अगर फरमान उनसे शादी नहीं करते तो वह गंभीर कदम उठा सकती थीं। हालांकि, उनकी उम्र को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिस पर मोनालिसा ने दस्तावेज दिखाकर खुद को बालिग बताया और आरोपों को गलत साबित करने की कोशिश की थी। नाबालिग होने की शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है और जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद यह विवाद कानूनी रूप से और गंभीर हो गया है और अब सबकी नजर आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
सनोज मिश्रा का आया बयान
इस पूरे विवाद के बीच फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भगवान शिव का आभार जताते हुए लिखा कि कानून ने अपना काम शुरू कर दिया है। उन्हें उम्मीद की है कि जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उन्होंने पीड़ित परिवार के समर्थन में काम किया और अब इसका असर दिखने लगा है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया था, जब मोनालिसा ने शादी के बाद अपने परिवार और सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।
वहीं दूसरी ओर सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को साजिश का शिकार बताया। अब यह पूरा मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आने वाले समय में कोर्ट का फैसला इस पूरे विवाद की दिशा तय करेगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में किसे राहत मिलती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 9 April 2026 at 15:03 IST