अपडेटेड 21 November 2025 at 12:47 IST
Miss Universe 2025 Winner: मिस यूनिवर्स 2025 बनीं मैक्सिको की फातिमा बॉश, टॉप 12 में नहीं पहुंच पाईं भारत की मनिका
Miss Universe 2025 Winner: मैक्सिको की फातिमा, मिस यूनिवर्स 2025 बन गई हैं। इसके साथ भारत की मनिका टॉप 12 तक पहुंचने से पहले ही बाहर हो गई हैं।
Miss Universe 2025 Winner: मिस यूनिवर्स 2025 का ताज इस बार मैक्सिको की खूबसूरत मॉडल फातिमा बॉश ने जीत लिया है। दुनियाभर के 130 देशों को पछाड़ते हुए फातिमा ने इस खिताब को अपने नाम किया है। उन्होंने अपने देश को गर्व का पल दिया है। भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा इस कॉम्पटीशन में भाग लिया था, लेकिन वह टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। आइए और जानते हैं मिस यूनिवर्स 2025 के बारे में…
कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा?
इस साल के ग्रैंड फिनाले में जब विनर का नाम घोषित हुआ तो मैक्सिको की फातिमा बॉश ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ताज को पहना। कॉम्पटीशन के कई टफ राउंड्स को पार करने के बाद वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब की हकदार बन गई हैं। इस कॉम्पटीशन के दौरान फातिमा का नाम विवाद में भी आया था। बताया गया था कि मिस थाईलैंड के डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल ने उन पर प्रमोशनल कंटेंट शेयर न करने को लेकर सख्त शब्दों में टिप्पणी की थी। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था, और फातिमा ने स्टेज छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। कई कंटेस्टेंट ने उनका समर्थन किया और कुछ देर के लिए स्टेज से बाहर भी चले गए। बाद में फातिमा ने वापसी की और डायरेक्टर के व्यवहार को अपमानजनक बताया। इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन बरकरार रखा और अंत में खिताब जीतकर सबको चौंका दिया।
भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से बाहर
भारत की तरफ से मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स 2025 में हिस्सा लिया था। उन्होंने शुरुआती लेवल पर शानदार परफॉर्म किया और टॉप 30 तक पहुंचीं। हालांकि, वह टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाईं और इस बार खिताब की रेस से बाहर हो गईं।
ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट
फाइनल राउंड में पहुंचने वाली टॉप 5 प्रतिभागियों के नाम की बात करें तो वो इस प्रकार हैं। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए आखिर में फातिमा बॉश ने ताज हासिल किया।
- पहली रनर अप मिस थाईलैंड प्रवीणर सिंह रही हैं।
- सेकेंड रनर अप मिस वेनेजुएला बनीं हैं।
- थर्ड रनर अप का खिताब मिस फिलीपींस को मिला है।
- चौथे स्थान पर कोत दिव्वार की मॉडल रही हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 November 2025 at 12:47 IST