Mirzapur The Movie: अब सिनेमा घर में आ रही है 'मिर्जापुर', इस मामले में पुष्पा 2 और धुरंधर सीरीज जैसी होगी फिल्म

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर' उन वेब सीरीज में हैं जिन्होंने ओटीटी को भारत में लोकप्रिय बनाने का काम किया है। अब यह वेब सीरीज एक नई फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' बनकर सिनेमा घरों में 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

Mirzapur The Movie | Image: Mirzapur The Movie

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर' उन वेब सीरीज में हैं जिन्होंने ओटीटी को भारत में लोकप्रिय बनाने का काम किया है। अब यह वेब सीरीज एक नई फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' बनकर सिनेमा घरों में 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज के लिए सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है। इससे फिल्म का थियेटर पर रिलीज होने का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके साथ फिल्म की लंबाई की भी जानकारी मिली है।   

कौन सा सर्टिफिकेट मिला 

मिर्जापुर सीरीज को देखने वाले सब जानते हैं कि इसमें गालियों की भरमार के साथ हिंसा भी रहती है। इस कारण सेंसर बोर्ड से फिल्म को A (अडल्ट) प्रमाण पत्र मिला है। 

कितनी लंबी है फिल्म 

इसके साथ फिल्म की लंबाई की भी जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'मिर्जापुर: द मूवी' 197.19 मिनट यानी 3 घंटे, 17 मिनट और 19 सेकंड लंबी होगी। 

लंबी फिल्मों की बौछार 

पिछले 10 सालों से अधिकतर फिल्में 2.30 घंटे के आसपास की बनाई जा रही थी। लेकिन पिछले 3-4 साल में सिनेमा घरों में लंबी फिल्मों की वापसी हो गई है जिनमें एनिमल- 3 घंटे 23 मिनट, पुष्पा 2- 3 घंटे 20 मिनट, धुरंधर 1- 3 घंटे 34 मिनट, धुरंधर 2- 3 घंटे 49 मिनट और बॉर्डर 2- 3 घंटे 19 मिनट की है।     

'मिर्जापुर: द मूवी' में कौन कौन हैं 

'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म कीमें पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी और सुशांत सिंह जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर भी क्या दिखा सकेगी कमाल 

अभी तक दर्शकों ने मिर्जापुर सीरीज को घर बैठे देखा है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शक सिनेमा घर भी देखने जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: 4 दिन में ही टॉक्सिक का बज गया बाजा, जानिए यश की फिल्म ने अब तक कितने कमाए

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 30 August 2026 at 13:16 IST