अपडेटेड 28 August 2025 at 23:23 IST

Manoj Tiwari New Bhajan 2025 : गणेश उत्सव में छाया मनोज तिवारी का नया भजन ‘तीन लोक के राजा’, आप भी सुनें बप्पा के स्वागत की अनोखी धुन

Manoj Tiwari New Bhajan 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व भक्ति, उल्लास और संगीत से सराबोर हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी भक्ति भाव से ओतप्रोत गीतों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, लेकिन इस बार जो भजन सबका ध्यान खींच रहा है, वह है मनोज तिवारी का नया गाना ‘तीन लोक के राजा गणपति।'जो सभी को बेहद पसंद आ रहा है।

Follow :  
×

Share


Manoj Tiwari New Bhajan 2025 | Image: Youtube

Manoj Tiwari New Bhajan 2025: हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी पूरे देश में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। गणपति बाप्पा के स्वागत के लिए लोग अपने-अपने अंदाज में तरह-तरह की तैयारियां कर रहे हैं। कहीं रंगोली बन रही है, कहीं पंडाल सज रहे हैं, तो कहीं भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। 

इसी पावन अवसर पर भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी का नया गणेश भजन ‘तीन लोक के राजा’ रिलीज होते ही भक्तों की जुबां पर चढ़ गया है। इतना ही नहीं, यह बप्पा का भजन सभी को इतना पसंद आ रहा है। इस वीडियो में खुद मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं।

इस भजन में मनोज तिवारी कहते हैं कि जो भी भक्त गणपति की पूजा करते हैं। भगवान उनकी रक्षा करने आते हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। 

इतना ही नहीं, वे आगे कहते हैं कि गणपति बप्पा भक्तों को उनके कर्मों के हिसाब से सुख-शांति प्रदान करते हैं। अगर आप अच्छे कर्म करोगे तो अच्छा फल मिलेगा और बुरे कर्मों का फल भी उसी अनुसार ही मिलता है।

Mridul Bhakti के नाम के यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज

मनोज तिवारी के इस भजन को यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इसमें जतिंदर जीतू ने म्यूजिक दी है और गाने के बोल समीर मल्लूवाल ने लिखी है।

ये भी पढ़ें - Bollywood Celebs Ganesh Chaturthi 2025: सारा अली खान से लेकर जैकलीन फर्नांडीस तक, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाई गणेश चतुर्थी; देखें तस्वीरें

सोशल मीडिया पर धमाल

‘तीन लोक के राजा’ भजन के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यूट्यूब पर लाखों लोग इसे देख और सुन चुके हैं, वहीं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लोग इसकी रील्स बना रहे हैं। कई गणेश पंडालों में इस भजन को उद्घाटन गीत के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आप भी अपने घर पर बप्पा की पूजा करने के दौरान इस भजन को गा सकते हैं। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 23:23 IST