अपडेटेड 23 September 2021 at 12:34 IST

MP Vyapam Scam: CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला, चार दोषियों को हुई 7 साल की सजा

CBI कोर्ट ने बुधवार को व्यापमं घोटाला मामले में (Vyapam scam case) बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को 7 साल की सजा सुनाई है।

Follow :  
×

Share


Image: Unsplash/Representative | Image: self

सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को व्यापमं घोटाला मामले (Vyapam scam case) में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को 7 साल की सजा सुनाई है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Police Constable Recruitment Test 2012) से संबंधित मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।

CBI कोर्ट ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने व्यापमं से जुड़े मामले में तीन उम्मीदवारों और एक नकली अभ्यर्थी को दोषी पाया है। आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र सिंह जादौन, ओके यादव, मनोज सिंह कुशवाहा और श्रीनिवास सिंघल के रूप में हुई है। चारों को सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

व्यापम घोटाला मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताओं से संबंधित है।

ये भी पढ़ें :  रेप केस: आरोपी प्रिंस राज ने शिकायतकर्ता पर लगाया रंगदारी का आरोप

इससे पहले 1 सितंबर बुधवार को सीबीआई कोर्ट ने दो घोटाले के मामलों में 9 और आरोपियों को पांच से सात साल कैद की सजा सुनाई थी। आरोपियों की पहचान कमलेश, नवीन कुमार, ज्योतिष कुमार, राजेश धाकड़, विशाल सोलंकी, कवेंद्र सिंह राजावत, नेमीचंद और पंकज कुमार के रूप में की गई है। एक आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। 

क्या था व्यापमं घोटाला?

व्यापमं घोटाला (Vyapam scam 2012) भोपाल में आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित है। जिसमें 2012 की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों का चयन अनुचित साधनों (unfair means), नकली अभ्यर्थियों के माध्यम से किया गया था। मामले को लेकर भोपाल पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 2015 अगस्त में अपने कब्जे में ले लिया था। बाद में, भोपाल में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था। निचली अदालत ने आरोपियों को दोषी मानते हुए सभी आरोपियों को दोषी ठहराया, जिसमें कई लाभार्थी उम्मीदवार और घोटाले में शामिल लोग थे।

ये भी पढ़ें:  यूपी धर्मांतरण केस: मौलाना कलीम सिद्दीकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ATS ने किया है गिरफ्तार

इधर, यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग (UP's Basic Education department) में 69,000 शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित मामले को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्य का व्यापम घोटाला करार दिया है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में मेहनती युवाओं को न्याय नहीं दिया तो वे आंदोलन का सहारा लेंगे।

ये भी पढ़ें :  अश्लील फिल्म मामला: न्यायालय ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया

Published By : Nisha Bharti

पब्लिश्ड 23 September 2021 at 12:23 IST