अपडेटेड 9 May 2023 at 10:58 IST
Morena Shootout के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 6 लोगों की हुई थी हत्या
Lepa गांव में 5 मई को एक पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में छह लोगों की हत्या कर दी गई थी,
Morena Lepa Village Murder: मध्यप्रदेश के लेपा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लेपा हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों भूपेंद्र और अजीत तोमर को एनकांउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजीत तोमर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। इन दोनों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने लेपा हत्याकांड में कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया था।
मुरैना के लेपा गांव में 5 मई को एक पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में छह लोगों की हत्या कर दी गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों की जानकारी मुखबीर से मिली थी। दोनों आरोपी भूपेंद्र और अजीत नदी किनारे फरार होने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों से सरेंडर करने की अपील की लेकिन आरोपियों ने फायर कर दिया।
अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हथियार भी बरामद किया है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने लेपा हत्याकांड में 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शुक्रवार को हुई थी 6 लोगों की हत्या
मुरैना के लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते लाठियों से पीटकर और गोली मारकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इनमें पुलिस ने आरोपी रज्जो और धीर सिंह को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। ये रंजिश 10 साल पहले जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुई थी। जिसे लेकर दोनों गुट में पहले भी संघर्ष हो चुका है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 May 2023 at 10:58 IST