अपडेटेड 15 November 2024 at 22:49 IST
'हद हो गई...' आकांक्षा पुरी के साथ खेसारी के वर्कआउट VIDEO पर क्यों मचा बवाल? लोग बता रहे 'अश्लील'
आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के साथ वर्कआउट करता हुआ एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग इसे अश्लील बताते दिख रहे हैं।
Khesari Lal Yadav-Akansha Puri workout Viral Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों को लेकर तो अक्सर ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हालांकि अब खेसारी अलग वजहों से चर्चाओं में बने हैं। उनकी और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की वर्कआउट वीडियो पर इस वक्त बवाल मचा हुआ है। लोग इस पर काफी भड़कते दिख रहे हैं।
आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के साथ वर्कआउट करता हुआ एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग इसे अश्लील बताते दिख रहे हैं।
आकांक्षा ने शेयर किया वीडियो
आकांक्षी पुरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री कर ली हैं। हाल ही में उनका और खेसारी का एक गाना ‘लटक जाइबा’ आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद अब बीते दिन (14 नवंबर) को आकांक्षा ने खेसारी के साथ जिम में वर्कआउट करते एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोगों का खून खौल उठा। वीडियो देख लोग जमकर भड़कते और दोनों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
VIDEO देख भड़क गए लोग
आकांक्षा ने वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारे स्टाइल का लटक जाईब।" वीडियो में दोनों जिस तरह से वर्कआउट करते दिख रहे हैं उससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इसमें आकांक्षा को खेसारी के ऊपर लटककर एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। इसमें दोनों काफी क्लोज दिख रहे हैं। वीडियो लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा और वह इसे घिनौना बताते दिख रहे हैं।
लगा दी दोनों की क्लास
सोशल मीडिया पर खेसारी और आकांक्षा का ये वर्कआउट वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर भड़कते हुए कहा, "खेसारी के डाउनफोल का यही कारण है।" दूसरे यूजर ने कहा, "अब कुछ ज्यादा हो रहा है।" अन्य यूजर ने कहा, "भोजपुरी फिल्मों को गंदा करने का काम इन जैसे कलाकारों ने ही किया है। शर्म करो।" एक और शख्स ने कहा, "ये तो हद पार हो गई।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 November 2024 at 22:49 IST